Close Menu
    What's Hot

    कॉकटेल 2’ के गाने ‘माशूका’ पर प्रीतम ने तोड़ी चुप्पी, धुन की नकल करने के आरोप पर बोले- ‘नई ही कैटेगरी…’

    May 21, 2026

    कौन हैं अभिजीत दीपके? बॉस्टन र‍िटर्न इसी युवा ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन

    May 20, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»कौन हैं RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा, जो शक्तिकांत दास की लेंगे जगह
    Business

    कौन हैं RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा, जो शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 10, 2024Updated:December 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    संजय मल्होत्रा के पास वित्त से जुड़े कामकाज को संभालने का लंबा तजुर्बा है। रिजर्व बैंक का कामकाज सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स देखते हैं। मल्होत्रा के पास इसका भी अनुभव है। उनके काम करने के तरीके को पीएम नरेंद्र मोदी भी काफी पसंद करते हैं। अपने तीन दशक के करियर में मल्होत्रा पावर फाइनेंस टैक्सेशन आईटी और माइंस जैसे विभागों में सेवाएं दे चुके हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर होंगे। वह शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है। मल्होत्रा फिलहाल रेवेन्यू सेक्रेटरी हैं। उन्होंने बजट 2024 को तैयार करने में भी काफी अहम भूमिका निभाई थी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा नौकर शाहों में गिने जाते हैं।

    कौन है संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra)? संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह मूलत: राजस्थान के ही रहने वाले हैं। उन्हें अक्टूबर 2022 में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। वह सरकारी कंपनी REC लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी भी रह चुके हैं।

    मल्होत्रा ने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। अपने तीन दशक के करियर में मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में सेवाएं दे चुके हैं।

    सरकार की पसंद क्यों बने संजय मल्होत्रा?मल्होत्रा के पास वित्त से जुड़े कामकाज को संभालने का लंबा तजुर्बा है। रिजर्व बैंक का कामकाज सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स देखते हैं। मल्होत्रा के पास इसका भी अनुभव है। वह काफी समय से रेवेन्यू सेक्रेटरी का पद संभाल रहे हैं। उनके काम करने के तरीके को पीएम नरेंद्र मोदी भी काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि मल्होत्रा अब आरबीआई गवर्नर के पद पर नियुक्त हुए हैं।

    मल्होत्रा 11 दिसंबर (बुधवार) को आरबीआई गवर्नर का पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। वह भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति काफी अहम है, क्योंकि भारत फिलहाल घटती जीडीपी ग्रोथ और बढ़ती महंगाई जैसे संकटों से जूझ रहा है

    अभी तक के 26 RBI गवर्नर में से 13 IAS रिजर्व बैंक में अब तक कुल 26 गवर्नर हुए हैं। इनमें से 13 IAS अफसर हैं। उन्होंने वित्त सचिव के रूप में काम करने से पहले वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला। मल्होत्रा के पास राज्य और केंद्र सरकार, दोनों स्तरों पर फाइनेंस और टैक्सेशन में विशेषज्ञता हासिल है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई में होगा वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम २०२४ का आयोजन
    Next Article SM Krishna passed away today.*
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 20, 2026

    घरेलू शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 114 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला

    May 19, 2026

    शुरुआती नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 18, 2026

    अचानक 19% गिरा ₹4000 वाला शेयर… चिप सेक्‍टर की कंपनी, एक्‍सपर्ट ने दी वॉर्निंग

    May 14, 2026

    पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार

    May 4, 2026

    महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में आज शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी में नहीं होगी ट्रेडिंग

    May 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कॉकटेल 2’ के गाने ‘माशूका’ पर प्रीतम ने तोड़ी चुप्पी, धुन की नकल करने के आरोप पर बोले- ‘नई ही कैटेगरी…’

    By जनकल्याण टाइमMay 21, 2026

    बीते दिनों अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का एक गाना ‘माशूका’ रिलीज हुआ। इस गाने की…

    कौन हैं अभिजीत दीपके? बॉस्टन र‍िटर्न इसी युवा ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन

    May 20, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 20, 2026
    Top Trending

    कॉकटेल 2’ के गाने ‘माशूका’ पर प्रीतम ने तोड़ी चुप्पी, धुन की नकल करने के आरोप पर बोले- ‘नई ही कैटेगरी…’

    By जनकल्याण टाइमMay 21, 2026

    बीते दिनों अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का एक गाना ‘माशूका’ रिलीज हुआ।…

    कौन हैं अभिजीत दीपके? बॉस्टन र‍िटर्न इसी युवा ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    अभ‍िजीत ने इस आंदोलन की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक मौखिक टिप्पणी…

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    हफ्ते के तीसरे कारोबारी घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.