Close Menu
    What's Hot

    पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार

    May 4, 2026

    🎬🔥 BREAKING NEWS: Vidyut Jammwal बन सकते हैं Dhalsim – LIVE-ACTION Street Fighter में INDIA के लिए PROUD MOMENT! 🇮🇳✨🎬 ब्रेकिंग न्यूज़ | हॉलीवुड अपडेट | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    May 4, 2026

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार
    Business

    पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शानदार उछाल दर्ज किया गया है। सेंसेक्स में 800 से अधिक अंकों की तेजी आई है और निफ्टी 24,240 के पार पहुंच गया है।

    वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स में 800 अंकों की तेजी आई और निफ्टी 24,240 के ऊपर पहुंच गया। बाजार की नजर सोमवार को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभाचुनाव के नतीजों पर बनी हुई है। सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर सेंसेक्स 803.35 (1.04%) अंकों की बढ़त के साथ 77,716.85 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 245.80 (1.02%) अंकों की बढ़त के साथ 24,243.35 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 94.93 पर आ गया।

    क्या है विशेषज्ञों की राय?

    बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में बीजेपी की जीत और केरल व तमिलनाडु में बेहतर प्रदर्शन से देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बढ़ सकती है, जिसका असर आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा।

    विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान और चीन से जुड़े सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह राजनीतिक मजबूती आंतरिक स्थिरता को बेहतर कर सकती है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत के बाद ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

    बाजार विश्लेषकों का कहना है कि एग्जिट पोल भी इसी तरह के नतीजों की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। इसी के चलते भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तेजी के दौरान निफ्टी 50 सूचकांक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।

    मारुति सुजुकी के शेयरों में उछाल

    मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में सोमवार को करीब पांच प्रतिशत की उछाल आई, क्योंकि कंपनी ने अप्रैल में रिकॉर्ड कुल बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33.29 प्रतिशत की वृद्धि है। बीएसई पर शेयर 4.95 प्रतिशत बढ़कर 13,972.50 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 4.97 प्रतिशत बढ़कर 13,976 रुपये पर पहुंच गया।

    कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को अप्रैल माह में 2,39,646 यूनिट्स की रिकॉर्ड कुल बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33.29 प्रतिशत की वृद्धि है। छोटी कारों की मजबूत वृद्धि के साथ कंपनी ने नए वित्तीय वर्ष की जोरदार शुरुआत की है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🎬🔥 BREAKING NEWS: Vidyut Jammwal बन सकते हैं Dhalsim – LIVE-ACTION Street Fighter में INDIA के लिए PROUD MOMENT! 🇮🇳✨🎬 ब्रेकिंग न्यूज़ | हॉलीवुड अपडेट | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में आज शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी में नहीं होगी ट्रेडिंग

    May 1, 2026

    शेयर बाजार में आज बंपर तेजी, Sensex 1899 अंक उछला, Nifty 22900 अंक के ऊपर

    April 1, 2026

    मिडिल ईस्ट में Oil War… शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, HDFC समेत ये शेयर बिखरे

    March 19, 2026

    Stock Market Crash Reason: ये 4 कारण… जिनसे बिखरा शेयर बाजार, ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप से है कनेक्शन

    March 12, 2026

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    February 23, 2026

    RBI के नए नियमों में ऐसा क्या कहा गया? धड़ाम हो गए BSE, Angel One और Groww जैसे कैपिटल मार्केट के स्टॉक्स

    February 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार

    By जनकल्याण टाइमMay 4, 2026

    वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव…

    🎬🔥 BREAKING NEWS: Vidyut Jammwal बन सकते हैं Dhalsim – LIVE-ACTION Street Fighter में INDIA के लिए PROUD MOMENT! 🇮🇳✨🎬 ब्रेकिंग न्यूज़ | हॉलीवुड अपडेट | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    May 4, 2026

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    May 3, 2026
    Top Trending

    पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार

    By जनकल्याण टाइमMay 4, 2026

    वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और पांच राज्यों…

    🎬🔥 BREAKING NEWS: Vidyut Jammwal बन सकते हैं Dhalsim – LIVE-ACTION Street Fighter में INDIA के लिए PROUD MOMENT! 🇮🇳✨🎬 ब्रेकिंग न्यूज़ | हॉलीवुड अपडेट | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमMay 4, 2026

    ग्लोबल एंटरटेनमेंट जगत में इस समय जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा…

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    By जनकल्याण टाइमMay 3, 2026

    14 अप्रैल 2024 को दो मोटर साइकिल सवारों ने सलमान खान के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.