Close Menu
    What's Hot

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

    June 12, 2026

    अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई!

    June 12, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई!
    Business

    अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शेयर बाजार में शानदार तेजी के कारण आज निवेशकों ने मोटी कमाई कर डाली. बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 10 लाख करोड़ रुपये चढ़कर बंद हुआ.

    सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. यह तेजी तब आई, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की खबर आई है. इस खबर के आने के बाद सेंसेक्‍स 1695 अंक या 2.30% चढ़कर 75,527.95 पर पहुंच गया. इसी तरह, निफ्टी 461.30 अंक या 1.99% चढ़कर 23,622.90 पर बंद हुआ.

    बैंक निफ्टी में और भी बड़ी रैली देखने को मिली, जो 1638 अंक या 2.97 फीसदी चढ़कर 56,800 के ऊपर बंद हुआ. पूरे मार्केट में तेजी के कारण सभी इंडेक्‍स ग्रीन जोन में रहे और निवेशकों ने मोटी रकम बना ली. बीएसई के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो पावरग्रिड और टेक महिंद्रा को छोड़कर सभी शेयर शानदार तेजी पर बंद हुए. सबसे ज्‍यादा तेजी बजाज फाइनेंस में 5.62 फीसदी की रही. इसके बाद L&T, Indigo, Titan और एटर्नल जैसे शेयरों में 5 फीसदी तक की उछाल रही.

    आज 10 लाख करोड़ की कमाई

    मिड और स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स में भी धुंआधार तेजी देखने को मिली, जिस कारण रिटेल से लेकर बड़े निवेशकों तक ने मोटी कमाई की. इस तेजी के कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 452.66 लाख करोड़ रुपये से करीब 10 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया.

    शेयर बाजार में क्यों आई इतनी तेजी?

    ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने बताया है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच प्रस्तावित समझौता ज्ञापन में प्रतिबंधों को हटाना, होर्मुज में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को समाप्त करना और ईरान के चारों ओर तैनात अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी शामिल है. वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जंग समाप्‍त करने का समझौता करीब पूरा हो चुका है और इस सप्‍ताह भर में साइन किए जाएंगे. यह ऐलान ईरान के तेल इंडस्‍ट्री पर कंट्रोल करने की धमकी देने के कुछ ही घंटों के बाद आई.

    इस खबर के आने के बाद अमेरिकी बाजारों में जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली. अमेरिकी बाजार शानदार तेजी पर बंद हुए और आज इसका असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दे रहा है, जो शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, कुछ और वजहों से भी मार्केट में तेजी रही.

    कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट

    ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 5 फीसदी गिरकर 86.4 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो दो महीने के निचले स्‍तर के करीब है. इस तेज गिरावट के कारण क्रूड ऑयल पर निर्भर शेयरों में तेजी देखने को मिली. वहीं एशियाई बाजारों में भी रैली रही. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्‍स 8 प्रतिशत से अधिक और जापान का निक्केई 225 इडेक्‍स 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ा. चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्‍स भी पॉजिटिव रहा.

    रुपये में मजबूती

    अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 65 पैसे की मजबूती आई और यह 95.20 पर पहुंच गया. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के संकेतों के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान ने भी रुपये को मजबूती दी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल
    Next Article ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    June 5, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    June 1, 2026

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    आज बकरीद पर शेयर बाजार खुला है या नहीं? देखें NSE-BSE की हॉलिडे लिस्ट

    May 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

    By जनकल्याण टाइमJune 12, 2026

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज की गई है. यह मामला मार्च 2026…

    अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई!

    June 12, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026
    Top Trending

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

    By जनकल्याण टाइमJune 12, 2026

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज की गई है. यह…

    अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई!

    By जनकल्याण टाइमJune 12, 2026

    शेयर बाजार में शानदार तेजी के कारण आज निवेशकों ने मोटी कमाई…

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    By जनकल्याण टाइमJune 12, 2026

    ब्रिटेन में पाकिस्तान से आए एक शरणार्थी को 18 साल की युवती…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.