Close Menu
    What's Hot

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    June 11, 2026

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम
    Business

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Stock Market Fall: शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार शुरुआत हुई, लेकिन देखते ही देखते ये तेजी गिरावट में तब्दील हो गई. सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूटकर कारोबार करते दिखाई दिए.

    शेयर बाजार की चाल सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बदली-बदली नजर आई. मार्केट ओपन होने के साथ ही जहां दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ उछले, तो वहीं दोपहर 12 बजे के आसपास ये शुरुआती तेज गायब हो गई और Sesnex-Nifty तेज गिरावट के साथ कारोबार करने लगे. बीते सप्ताह के क्रैश के बाद निवेशकों को राहत की उम्मीद मिली थी, लेकिन कई बड़े कारणों की वजह के ये कायम न रह सकी. इनमें MSCI रिबैलेंसिग से लेकर एफपीआई की लगातार जारी बिकवाली शामिल हैं.

    सेंसेक्स-निफ्टी की ऐसे बदली चाल

    सबसे पहले बताते हैं सेंसेक्स-निफ्टी की चाल के बारे में, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स बीते सप्ताह 640 अंक की गिरावट में रहा था, लेकिन सोमवार को जब कारोबार शुरू हुआ, तो BSE Sensex अपने पिछले बंद 74,775 की तुलना में 428 अंक की उछाल के साथ 75,203 के स्तर पर ओपन हुआ. इसके बाद मिनटों में ये तेज रफ्तार के साथ 592 अंक चढ़कर 75,367 पर पहुंच गया. हालांकि, इस स्तर को छूने के बाद अचानक सेंसेक्स बिखरने लगा और 280 अंक गिरते हुए 74,494 पर कारोबार करता दिखा.

    बात NSE Nifty की करें, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का ये इंडेक्स भी सेंसेक्स की तरह अपने पिछले बंद 23,547 के मुकाबले बढ़त के साथ 23,654 पर खुला और रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 23,733 पर जा पहुंचा. इस स्तर को छूने के बाद ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स भी फिसलने लगा और गिरकर 23,453 पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

    ये शेयर सबसे ज्यादा फिसले

    सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबार के दौरान जहां IndiGo, Tata Steel और रिलायंस बढ़त में कारोबार करते दिखे, तो IT Shares में तेज उछाल आया. Tech Mahindra (5.20%), Infosys Share (4.70%), TCS Share (3.10%), HCL Teck Share (3.35%) की धुआंधार तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. वहीं HUL, NTPC, Kotak Bank के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई.

    वहीं मिडकैप में Suzlon Share (4.70%), Muthoot Finance Share (3.10%), BHEL Share (2.90%) गिरकर कारोबार कर रहे थे. स्मॉलकैप में Inox Wind Share (9%) और Cholaholding Share (4.20%) की गिरावट में दिखाई दिया.

    बाजार में गिरावट के कारण क्या?

    अब जान लेते हैं कि शेयर बाजार में तूफानी के तेजी के बाद अचानक आई बड़ी गिरावट के पीछे के कारण क्या हैं? तो ये एक नहीं, बल्कि कई हैं.

    अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर बात बन नहीं पाई है. उधर इजरायल-लेबनान में तनाव बढ़ गया है. इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया. Brent Crude Oil Price 3.11% की उछाल के साथ 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा था. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता बढ़ी और शेयर बाजार पर दबाव दिखा है.

    MSCI रीबैलेंसिंग भी शेयर बाजार में अचानक आई गिरावट के पीछे की बड़ी वजह रहा. बीते शुक्रवार को भी इसके असर से सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हुए थे. इसका मतलब मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल है, जो ग्लोबली विकसित और उभरते बाजारों के लिए इंडेक्स तैयार करता है. बाजार स्थितियों में बदलाव को दर्शाने के लिए की बदलती स्थितियों को सही ढंग से दिखाने के लिए MSCI तिमाही आधार पर समीक्षा करता है. इसी प्रक्रिया को रीबैलेंसिंगकहा जाता है. समीक्षा के बाद नए शेयरों को जोड़ने और कम प्रदर्शन करने वाले शेयरों को हटाया जाता है. MSCI Rebalancing प्रोसेस का अंतिम चरण बीते शुक्रवार की क्लोजिंग के दौरान लागू किया गया था.

    शेयर बाजार में सुस्ती का तीसरा कारण मानसून को माना जा सकता है. IMD ने कहा कि जून से सितंबर के साउथ-वेस्ट मानसून के दौरान देश में बारिश लॉन्गटर्म औसत के 90% रहने का अनुमान जाहिर किया है. पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य, जबकि अन्य हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. इसकी वजह से भी बिकवाली देखने को मिली है. जब बारिश कम होती है, तो ग्रामीण आय में गिरावट आती है, जिससे खपत कम होती है और महंगाई का खतरा बढ़ता है.

    विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं और इससे बाजार पर दबाव बढ़ रहा है. मई महीने में भी FPI ने 33,000 करोड़ रुपये निकाले. इसके साथ ही इस साल विदेशी निवेशकों की निकासी का आंकड़ा 2.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article37 साल पहले सलमान खान संग ग्रैंड डेब्यू, अब एक्टर ने छोड़ी इंडस्ट्री, भोपाल में चला रहा होटल
    Next Article मुजफ्फरपुर में शूटर गोविंद की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, घटना के बाद पुलिस अलर्ट
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    June 5, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    आज बकरीद पर शेयर बाजार खुला है या नहीं? देखें NSE-BSE की हॉलिडे लिस्ट

    May 28, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 100 अंक लुढ़का, Nifty 23900 अंक के नीचे

    May 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    ममता बनर्जी ने जिन कल्याण बनर्जी को काकोली घोष की जगह लोकसभा में चीफ व्हिप…

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026
    Top Trending

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    ममता बनर्जी ने जिन कल्याण बनर्जी को काकोली घोष की जगह लोकसभा…

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    एआई के नए डर से सेमीकंडक्‍टर और टेक शेयरों में गिरावट देखने…

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    बधाई हो! एक्ट्रेस इशिता दत्ता की बेटी 1 साल की हो गई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.