दिल्ली के होटल में ओडिशी डांसर से रेप? बंगाल राज्यपाल के भतीजे के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

Date:

Share post:

कोलकाता : पुलिस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के भतीजे के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। आनंद बोस के भतीजे पर एक ओडिशी नर्तकी ने बलात्कार और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं। एफआईआर में ओडिशी डांसर की ओर से कहा गया है कि जनवरी 2023 में दिल्ली के एक होटल में उसके साथ मारपीट की गई थी। पिछले साल अक्टूबर महीने में कोलकाता के हरे स्ट्रीट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। अब यह मामला मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत दर्ज शिकायत पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने केवल इतना कहा कि मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने आदेश दिया है कि एक शून्य प्राथमिकी दर्ज की जाए और मामला दिल्ली स्थानांतरित कर दिया जाए क्योंकि घटना वहीं हुई थी।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...