Constable Suicide:पुणे में सिपाही ने पुलिस थाने में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Date:

Share post:

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में 33 वर्षीय एक सिपाही ने शहर के एक पुलिस थाने में अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक भारत असमर शुक्रवार पेठ इलाके में लोहिया नगर पुलिस चौकी में रात की ड्यूटी पर थे।
अधिकारी ने कहा, “भारत असमर ने अपने एक सहकर्मी को बताया कि उन्हें सिरदर्द है और वह चौकी की पहली मंजिल पर कर्मचारियों के विश्रामगृह में लेटना चाहते हैं। इसके बाद उसने कमरा भीतर से बंद कर लिया और तड़के करीब तीन बजे अपनी सर्विस कॉर्बाइन बंदूक से खुद को गोली मार ली।”
पूर्वाह्न करीब 11 बजे सिपाही की मौत का पता चला। पुलिस अधिकारी ने कहा कि असमर शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन यह संदेह है कि उन्होंने निजी कारणों से यह कदम उठाया। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related articles

कांग्रेस की कल की हार पर, इसलिए अभी से रार – आनंद परांजपे”

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस...

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगा एक नया टाइगर रिजर्व : मोहन यादव

प्रदेश में वन्यजीवों के लिए बना अनुकूल वातावरण, चीतों की संख्या बढ़ी भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया कैंडिडेट खरीदने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में वोटिंग के बाद अब इंतजार है नतीजों का, जो कि 8 फरवरी को आएंगे....

‘देवा’ का नया गाना ‘बस तेरा प्यार है’ जारी, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया...