गणपति बप्पा को घर लाए जूनियर शाहरुख खान राजू रहिकवार

मुंबई। आज देशभर में हर कोई काफी धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी को सेलिब्रेट कर रहा है। गणपति बप्पा के आगमन के साथ भक्तों में एक नई एनर्जी भी आ गई है। आम लोग से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी काफी धूमधाम के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। कुछ बप्पा के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचते हैं तो कुछ बैंड बाजे के साथ उन्हें अपने घर पर विराजमान कराते हैं। इस साल भी इस सिलसिले को जारी रखते हुए बॉलीवुड के कई सितारों गणेश जी को अपने घर लाए हैं। इसी कर्म में जूनियर शाहरुख खान राजू रहिकवार ने भी अपने घर पर श्री गणेश जी की स्थापना की। उन्होंने गणपति बप्पा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को गणेश चतुर्थी विश किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “घर में स्वागत है बप्पा जी। आपको और आपके परिवार को भगवान गणेश का सम्मान करने वाले एक अद्भुत दिन की शुभकामनाएं। भगवान गणेश हम सभी को खुशी, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खाने के लिए ढेर सारे मोदक प्रदान करें।”

ये तस्वीर राजू रहिकवार के घर की है, जहां उन्होंने अपने घर पर गणपति बप्पा पर विराजमान किया है। शाहरुख के इस पोस्ट पर फैंस ढ़ेर सारा प्यार दिखा रहे हैं। फैंस भी राजू रहिकवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *