सिटी बस के दरवाजे में हाथ आने से घायल महिला को ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

सूरत. शहर में बीआरटीएस और सिटी बस दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं के बीच सिटी बस चालकों और कंडक्टरों की मानवता सामने आई है। घर जाने के लिए सिटी बस में चढ़ रही डिंडोली की एक महिला का हाथ दरवाजे में आ गया। घटना के बाद बस के चालक और कंडक्टर तुरंत घायल महिला यात्री को बस में ही उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल लेकर आए।
न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक डिंडोली क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में रहने वाले चंदनभाई राठौड़ रिक्शा चलाकर अपनी पत्नी और एक बच्चे का पालन-पोषण करते है। चंदन की पत्नी सरोज पार्ले प्वॉइंट पर घर का काम करके अपने पति की आर्थिक मदद करती है। सरोज हमेशा की तरह घर का काम करने गईं थी और शाम को घर लौट रही थी। अठवागेट पर नीले रंग की सिटी बस में चढऩे के दौरान अचानक बस का दरवाजा बंद होने के कारण सरोज का हाथ बीच में आ गया। घटना के कारण सरोज की चीख निकल गई, जिससे घबराकर चालक ने बस रोक दी। इसके बाद बिना देर किए बस चालक सरोज को घायल अवस्था में यात्री के साथ बस से न्यू सिविल अस्पताल पहुंच गया। ड्राइवर ने बस को न्यू सिविल परिसर में रोक दिया, जब तक इलाज पूरा नहीं हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed