बिना आर्डर के पहुंचा पार्सल, खोलते ही धमाका, पहुंचाने वाला समेत 2 घायल

अहमदाबाद शहर के साबरमती इलाके में शनिवार सुबह एक घर में पार्सल को खोलने पर उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक बलदेव सुखडिय़ा के घर यह घटना हुई। पार्सल के विस्फोट में बलदेव के भाई और पार्सल पहुंचाने वाले गौरव गढ़वी घायल हो गए। गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि किसी विवाद का बदला लेने के लिए ऐसा किया। पुलिस के मुताबिक जैसे ही आरोपी गढ़वी ने पार्सल सौंपा तभी रिसीव करने वाले ने उसमें से धुआं निकलता देखा। इसके तुरंत बाद उसमें विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए। पार्सल में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और बैटरी था। पुलिस आशंका जता रही है कि पार्सल को दूर से ऑपरेट किया गया था। पुलिस की टीम डिवाइस की प्रकृति के बारे में जांच में लगी है। इस मामले में दो आरोपी फरार बताए जाते हैं।

पूछताछ में मिली जानकारी

ACP ने जानकारी देते हुए बताया की सुखाड़िया परिवार के साथ विवाद के कारण पार्सल उनके घर पर पहुंचाया गया था। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी थी। साथ ही बम को दूर से संचालित किए जाने का शक जताया।

कोई ऑर्डर नहीं किया

बलदेव ने गढ़वी को यह बताया कि उन्होंने किसी पार्सल के लिए ऑर्डर नहीं किया। इस पर गढ़वी ने कहा कि यह पार्सल किसी सुरेशभाई ने भेजा है। बलदेव के मुताबिक विस्फोट के बाद ऐसा लगा जैसे उन्होंने अपनी दृष्टि खो दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *