पीएम मोदी आज से गुजरात दौरे पर, 10 तक रहेंगे

गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। वे 10 जनवरी तक गुजरात में रहेंगे। 09 जनवरी को सुबह 9:30 बजे वे गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। फिर शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर लगभग तीन बजे वे वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे।
10 जनवरी को सुबह 9:45 बजे पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में गिफ्ट सिटी जाएंगे, जहां शाम लगभग 5:15 बजे ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम में व्यापार जगत के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा करेंगे। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का दसवां संस्करण 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष समिट में 34 देश व 16 संगठन भागीदार हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच का उपयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *