मोदी पर विवादित टिप्पणी वाले मालदीव के तीनों मंत्री सस्पेंड

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव के मंत्रियों को भारी पड़ गया। मालदीव सरकार ने तीनों मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा, मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के मंत्रियों की भारत के खिलाफ इस्तेमाल की गई नफरती भाषा की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का अच्छा दोस्त रहा है। हमें इस तरह की टिप्पणियों को दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
मालदीव की मंत्री मरियम शिउना की मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारत ने नाराजगी जताई थी। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद मालदीव सरकार ने कहा कि यह मरियम शिउना की व्यक्तिगत राय है। मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, मालदीव सरकार के उप मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के राजनीतिक दल के एक नेता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय लोगों के खिलाफ की गई अपमानजक टिप्पणी निंदनीय और घृणित हैं। उन्होंने लिखा, भारत हमारा पक्का दोस्त है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed