Close Menu
    What's Hot

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    May 24, 2026

    पति की लात से पत्नी की मौत? बहन से दर्ज कराया जीजा के खिलाफ केस

    May 24, 2026

    पंजाब: 2027 से पहले सेमीफाइनल साबित होंगे निकाय चुनाव, समझिए क्यों AAP के लिए है असल अग्निपरीक्षा

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली
    Business

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Donald Trump को अमेरिका में ही टैरिफ पर झटका लगा, तो इसके बाद एशियाई बाजारों के साथ ही भारतीय स्टॉक मार्केट में सोमवार को तूफानी तेजी के साथ ओपन हुआ. BSE Sensex तो खुलते ही 600 अंक से ज्यादा उछल गया.

    अमेरिका (America) में मची किसी भी हलचल का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) पर देखने को मिलता रहा है. बीते सप्ताह भी यूएस में तमाम बड़े घटनाक्रम देखने को मिले, जिनमें सबसे अहम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर ट्रंप की हार अहम है, US Supreme Court ने राष्ट्रपति ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया, तो ट्रंप ने इस फैसले के तुरंत बाद दुनिया के सभी देशों पर नया 10% का टैरिफ लगा गया और 24 घंटे में ही इसे बढ़ाकर 15% भी कर दिया. इसके असर की बात करें, तो जिस टैरिफ से दुनिया के बाजारों में हड़कंप मचा नजर आया था, उसके हटते ही तेजी देखने को मिली है और Sensex-Nifty भी खुलने के साथ ही रॉकेट बने नजर आए हैं.

    Sensex-Nifty ने खुलते ही मचाया गदर

    शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 82,814.71 की तुलना में उछलकर 82,906.83 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये 83,486 पर जा पहुंचा. NSE Nifty ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए अपने पिछले शुक्रवार के बंद 25,571.25 की तुलना में चढ़कर 25,678 पर ट्रेड शुरू किया और फिर रॉकेट की तरह भागते हुए 25,771.45 के लेवल पर जा पहुंचा.

    ये 10 शेयर सबसे तेज भागे

    Share Market में शुरुआती तेजी के दौरान सबसे तेज भागने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Adani Ports Share (2.80%), Axis Bank Share (2.10%), Kotak Bank Share (1.60%) और HDFC Bank Share (1.50%) उछलकर ट्रेड कर रहा था. मिडकैप कैटेगरी को देखें, तो Bharat Forge Share (2%), Policy Bazar Share (1.95%), Paytm Share (1.95%) और BHEL Share (1.50%) की तेजी लिए हुए दिखा. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल Cohance Share (4.80%) और IIFL Share (4.20%) में देखने को मिला.

    टैरिफ का डर खत्म, तो झूमे बाजार

    बता दें कि Donald Trump के रेसिप्रोकल टैरिफ का डर खत्म होने का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को मिला, एशियाई बाजारों में जापान को छोड़कर लगभग सभी मार्केट ग्रीन जोन में नजर आए थे. विदेशों से मिले इन पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स-निफ्टी में भी बमबम नजर आया. शुरुआती कारोबार में करीब 1,676 शेयर अपने पिछले बंद के मुकाबले तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए, जबकि 830 शेयरों ने गिरावट के साथ शुरुआत की, वहीं 257 शेयर बिना किसी चेंज के खुले यानी इनकी ओपनिंग फ्लैट रही.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम
    Next Article 🌺 “मैं सदैव जीवित हूँ…” – श्रद्धा, समर्पण और विश्वास की अमर शक्ति 🌺✍️ प्रेरणादायक संदेश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 20, 2026

    घरेलू शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 114 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला

    May 19, 2026

    शुरुआती नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 18, 2026

    अचानक 19% गिरा ₹4000 वाला शेयर… चिप सेक्‍टर की कंपनी, एक्‍सपर्ट ने दी वॉर्निंग

    May 14, 2026

    पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार

    May 4, 2026

    महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में आज शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी में नहीं होगी ट्रेडिंग

    May 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    By जनकल्याण टाइमMay 24, 2026

    भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा। शनिवार को अदालत…

    पति की लात से पत्नी की मौत? बहन से दर्ज कराया जीजा के खिलाफ केस

    May 24, 2026

    पंजाब: 2027 से पहले सेमीफाइनल साबित होंगे निकाय चुनाव, समझिए क्यों AAP के लिए है असल अग्निपरीक्षा

    May 24, 2026
    Top Trending

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    By जनकल्याण टाइमMay 24, 2026

    भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा।…

    पति की लात से पत्नी की मौत? बहन से दर्ज कराया जीजा के खिलाफ केस

    By जनकल्याण टाइमMay 24, 2026

    मुंबई में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। अंधेरी में…

    पंजाब: 2027 से पहले सेमीफाइनल साबित होंगे निकाय चुनाव, समझिए क्यों AAP के लिए है असल अग्निपरीक्षा

    By जनकल्याण टाइमMay 24, 2026

    पंजाब निकाय चुनाव 2026 को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.