उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2024 : अमेरिकी बाजार में 900 रुपये किलो बिक रहा लखनऊ का दशहरी आम

Date:

Share post:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां आम महोत्सव- 2024 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने यहां आम किसानों को सम्मानित करते हुये कहा कि बढ़ती हुई आबादी के अनुरूप आम की मात्रा तथा गुणवत्ता दोनों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करना होगा। बता दें कि देश के कुल आम उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत योगदान उत्तर प्रदेश का है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2024 की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के किसान 3.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 58 लाख टन आम का उत्पादन करते हैं। ” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में चार ‘पैक हाउस’ बनाए हैं।
अमेरिकी बाजार में 900 रुपये किलो बिकेगा दशहरी आम
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से इस साल जापान और मलेशिया को 40 टन आम का निर्यात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि लंबे समय बाद लखनऊ का दशहरी आम भी अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है। देश में दशहरी आम का दाम 60 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच है लेकिन अमेरिकी बाजार में पहुंचने के बाद इसका दाम भारतीय मु्द्रा में 900 रुपये प्रति किलो तक हो जाता है। इससे आम उत्पादकों को भी अपनी उपज का अच्छा मूल्य मिलने में मदद मिलेगी।
महोत्सव में दिखाये गये 120 किस्म के विशेष आम
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश में अग्रणी है लेकिन अब हमें बढ़ती हुई आबादी के अनुरूप मात्रा तथा गुणवत्ता दोनों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करना होगा।” उन्होंने कहा कि आम के निर्यात की संभावनाएं पहचानते हुए उन देशों तक अपनी पहुंच बनानी होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आम किसानों को सम्मानित किया। साथ ही आम स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान आम महोत्सव में 120 किस्म के विशेष आम पेश किए गये।
14 जुलाई तक चलेगा आम महोत्सव
चौदह जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में आम खाने की प्रतियोगिता और प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के आम उत्पादक हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में पहले दिन उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related articles

विदेशी निवेशकों की ‘बिग सेल’, बाजार से निकाले 1.42 लाख करोड़

जनवरी और फरवरी की भारी बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की मार्च में भी भारतीय शेयर बाजारों...

मैं ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ूंगा…BCCI के खिलाफ हुए विराट कोहली, नियमों की उड़ाएंगे धज्जियां!

बीसीसीआई ने आईपीएल के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के लिए एक सख्त नियम बनाए हैं। बीसीसीआई द्वारा...

जांच अधिकारी के सामने पेश हुए अबू आजमी मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में लगाई हाजिरी

औरंगजेब टिप्पणी मामला मुंबई। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी औरंगजेब पर अपनी टिप्पणी को लेकर अपने खिलाफ दर्ज...

एआर रहमान के बेटे अमीन ने बताया पिता का हाल, बताया क्यों जाना पड़ा अस्पताल

मशहूर संगीतकार एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।उनकी टीम के अनुसार, हाल ही में...