Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    June 3, 2026

    मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

    June 3, 2026

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश
    Business

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को बेहद खराब शुरुआत हुई. ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए. आईटी शेयरों में भूचाल सा नजर आया.

    शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट (Stock Market Crash) देखने को मिली है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले बुरी तरह फिसलकर ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex देखते ही देखते 800 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. इस दौरान आईटी शेयर, जो बीते कारोबारी दिन गदर मचाए हुए थे, भरभराकर क्रैश हो गए. इनमें टीसीएस से लेकर इंफोसिस तक शामिल हैं.

    सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही बिखरे

    शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार पर नजर डालें, तो पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गया. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,649.84 के स्तर से बुरी तरह फिसलकर 74,507 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये 890 अंकों की गिरावट लेकर 73,759 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया.

    एनएसई निफ्टी की चाल भी सेंसेक्स के जैसी ही रही. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,483 के लेवल से फिसलकर 23,415 पर खुला और फिर देखते ही देखते ये इंडेक्स भी 200 अंकों से ज्यादा फिसलकर अचानक 23,244 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

    IT शेयर देखते ही देखते क्रैश

    शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच आईटी कंपनियों के शेयर देखते ही देखते क्रैश हो गए. BSE की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल TCS Share (6.20%), Tech Mahindra Share (4.30%), Infosys Share (3.20%), HCL Tech Share (3%) तक बिखरकर कारोबार कर रहे थे.

    वहीं मिडकैप कंपनियों में नजर डालें, तो Persistent Share (5%), Mphasis Share (3%), Coforge Share (2.90%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे. खास बात ये है कि बीते कारोबारी दिन इन शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली थी, जिस पर अचानक से ब्रेक लग गया.

    गिरावट का ये बड़ा कारण!

    शेयर बाजार में बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी में अचानक मचे कोहराम के पीछे के कारणों पर नजर डालें, तो इसके पीछे अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता सबसे अहम है. इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उथल-पुथल नजर आ रही है. ये बीते कुछ दिन टूटने के बाद अब फिर से छलांग लगाती हुई नजर आ रही हैं, खबर लिखे जाने तक Crude Oil Price 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रहा था. दूसरी ओर विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली से भी भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    आज शेयर बाजार में तेजी, Sensex 800 अंक उछला, Nifty 23950 के पार

    May 25, 2026

    शेयर बाजार के दांव-पेंच सिखा देंगी ये सीरीज, एक की IMDB रेट‍िंग है 9.2

    April 27, 2026

    शेयर बाजार में आज गिरावट, Sensex 270 अंक लुढ़का, Nifty 22700 के नीचे

    April 6, 2026

    Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    March 23, 2026

    Stock Market Crash today: घुटनों पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1470 अंक

    March 13, 2026

    ⚠️ वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की ऐतिहासिक गिरावट: कारण, सच्चाई और सावधानी का संदेश प्रस्तुति:जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई जन-जन तक पहुँचता एक ज़रूरी आर्थिक जागरूकता संदेश

    January 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को बेहद खराब शुरुआत हुई. ओपनिंग…

    मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

    June 3, 2026

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    June 2, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को बेहद खराब…

    मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    बॉलीवुड के लिए मई का महीना बॉक्स ऑफिस पर सूखा साबित हुआ,…

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    By जनकल्याण टाइमJune 2, 2026

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार तड़के 26 वर्षीय युवक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.