Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    June 3, 2026

    मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

    June 3, 2026

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई
    entertainment

    मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बॉलीवुड के लिए मई का महीना बॉक्स ऑफिस पर सूखा साबित हुआ, लेकिन खिलाड़ी अक्षय कुमार का जलवा थिएटर्स में बरकरार है. भूत बंगला पिछले 5 सालों में उनकी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. इसी के साथ अक्षय ने अपने 35 साल के करियर में पहली बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया है.

    बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आजकल खूब चर्चा में हैं. एक तरफ भूत बंगला से उन्होंने पिछले 5 सालों में सबसे बड़ी हिट दी है, तो दूसरी तरफ 26 जून को उनकी अगली फिल्म •वेलकम टू द जंगल रिलीज के लिए लाइन में है. इस फिल्म से अक्षय का भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ लगातार चर्चा में है. उधर अक्षय ने एक नई फिल्म भी साइन की है जो एक एलियन हॉरर थ्रिलर है. अक्षय का जलवा इन दिनों ऐसा है कि जहां पूरे मई में बॉलीवुड से एक अदद हिट फिल्म नहीं निकली, वहीं उन्होंने करीब 35 साल के करियर में पहली बार एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है.

    अक्षय का शानदार रिकॉर्ड

    17 अप्रैल को आई भूत बंगला बॉलीवुड की आखिरी बड़ी रिलीज है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट होने में कामयाब रही. उसके बाद से गिन्नी वेड्स सनी 2, पति पत्नी और वो 2 और चांद मेरा दिल जैसी चर्चित फिल्में धमाका करने में नाकाम साबित हुईं. पूरे मई बॉलीवुड से एक भी तगड़ी फिल्म न आने का असर ये हुआ कि अक्षय की फिल्म ही जनता की फेवरेट बनी रही.

    सैकनिल्क का डेटा बताता है कि छठे हफ्ते में अक्षय की फिल्म ने 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है. साल में 4-5 फिल्में करने वाले अक्षय के लिए ये कितनी बड़ी बात है इसका नमूना देखिए— ये अक्षय की किसी भी फिल्म का छठे हफ्ते में सबसे बड़ा कलेक्शन है. आंकड़े बताते हैं कि 2007 में आई वेलकम अक्षय की आखिरी फिल्म थी जिसका बिजनेस छठे हफ्ते में 1 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा था.

    12 फ्लॉप फिल्मों के बाद आई बंपर कामयाबी

    2024 तक अक्षय बॉक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल करते नजर आए और उनकी लगातार 10-12 फिल्में ऐसी आईं जिनके आगे हिट का टैग नहीं लगा. अक्षय की कई फिल्में तो लाइन से फ्लॉप रहीं. लेकिन पिछले साल जॉली एलएलबी 3 और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों से अक्षय के हिचकोले खाते बॉक्स ऑफिस ग्राफ को थोड़ा सहारा मिला.

    अब 180 करोड़ के करीब पहुंचने के लिए तैयार भूत बंगला पिछले 5 सालों में उनकी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. देखना है कि अब 26 जून को आ रही वेलकम टू द जंगल से खिलाड़ी अक्षय बॉक्स ऑफिस पर और कितना बड़ा हंगामा खड़ा करते हैं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट
    Next Article Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सलमान खान को आया गुस्सा! भाईजान की लीगल टीम ने ‘काला हिरण’ के निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस; दी ये चेतावनी

    June 2, 2026

    37 साल पहले सलमान खान संग ग्रैंड डेब्यू, अब एक्टर ने छोड़ी इंडस्ट्री, भोपाल में चला रहा होटल

    June 1, 2026

    आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

    May 31, 2026

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी

    May 28, 2026

    रणवीर सिंह पर बैन! FWICE की सफाई के बाद भी नहीं थमा विवाद, सेलेब्स ने लगाई क्लास

    May 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को बेहद खराब शुरुआत हुई. ओपनिंग…

    मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

    June 3, 2026

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    June 2, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को बेहद खराब…

    मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    बॉलीवुड के लिए मई का महीना बॉक्स ऑफिस पर सूखा साबित हुआ,…

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    By जनकल्याण टाइमJune 2, 2026

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार तड़के 26 वर्षीय युवक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.