Close Menu
    What's Hot

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे
    entertainment

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े संगठनों के बीच की जंग बन चुका है. फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE द्वारा रणवीर के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का आदेश जारी किया गया था. अब CINTAA इस मामले में रणवीर की तरफ आकर खड़ा हो गया है.

    धुरंधर स्टार रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 को लेकर छिड़ा पंगा रोज नए मोड़ ले रहा है. हाल ही में जब फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े संगठन FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज) ने रणवीर के साथ काम करने पर ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का आदेश जारी किया, तो पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. अब फिल्म इंडस्ट्री का एक और ताकतवर संगठन CINTAA (सिनेमा एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) इस पूरे विवाद में कूद गया है. मगर मजेदार बात यह है कि CINTAA इस लड़ाई में रणवीर सिंह के पाले में आकर खड़ा हो गया है

    CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर को किया सपोर्ट

    बता दें कि FWICE ने रणवीर के खिलाफ यह कड़ा एक्शन डॉन 3 के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की आधिकारिक शिकायत पर लिया था. फरहान ने आरोप लगाया था कि रणवीर सिंह के अचानक डॉन 3 छोड़ देने से उनकी प्रोडक्शन कंपनी को करीब 45 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने कहा था कि उनके संगठन ने रणवीर से भी इस पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था, लेकिन जब उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया, तब जाकर उनके खिलाफ नो-कोऑपरेशन का नोटिस जारी किया गया.

    अब इस मामले में CINTAA की वाइस-प्रेजिडेंट और सीनियर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का खुलकर सपोर्ट किया है. आईएएनएस (IANS) से बातचीत में पद्मिनी ने कहा, ‘CINTAA को इस बात पर गर्व है कि रणवीर सिंह हमारे सदस्य हैं. जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ और उनके हक के लिए मजबूती से खड़े हैं. यह पूरा मामला अभी पब्लिक डोमेन में है, इसलिए मैं इससे ज्यादा इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगी. बस इतना कहूंगी कि हम हर मोड़ पर उनके साथ हैं.’

    रणवीर सिंह की ‘इरादतन चुप्पी’

    दूसरी तरफ, FWICE के इस कड़े ऑर्डर के बाद रणवीर सिंह की टीम ने भी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था. रणवीर की टीम की तरफ से कहा गया कि वो ‘इस मामले पर इरादतन चुप हैं, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल डिस्कशन और पर्सनल रिश्तों को हमेशा बहुत आत्मसम्मान, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ हैंडल किया जाना चाहिए.’

    रणवीर सिंह का यह नपा-तुला बयान साफ बताता है कि वो इस विवाद को पब्लिक में बहुत ज्यादा नहीं उछालना चाहते. लेकिन उन पर लगे FWICE के ‘अनाधिकारिक बैन’ जैसे आदेश और अब उसके विरोध में CINTAA के रणवीर के साथ खड़े हो जाने से, बॉलीवुड का यह मामला सुलझने की बजाय और उलझ गया है. अब देखना यह है कि दोनों बड़े संगठनों के आमने-सामने आने के बाद इस विवाद का क्या अंत होता है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी

    May 28, 2026

    रणवीर सिंह पर बैन! FWICE की सफाई के बाद भी नहीं थमा विवाद, सेलेब्स ने लगाई क्लास

    May 27, 2026

    रहस्यों से भरे एक शहर में फंसी रीटा ब्राउन, जानें ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर सीरीज

    May 26, 2026

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    May 25, 2026

    ऐश्वर्या…ऐश्वर्या…’, Cannes में गूंजा सिर्फ एक नाम, एक्ट्रेस को देख बेकाबू हुए विदेशी फैंस, दिखी दीवानगी

    May 24, 2026

    सुहाना खान के जन्मदिन पर अनन्या और शनाया कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; लिखा बर्थडे नोट

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े संगठनों के बीच…

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026
    Top Trending

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े…

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.