भारत को रूस देगा धोखा… अमेरिका ने ऐसा क्यों कहा, चीन को लेकर जाहिर की आशंका

Date:

Share post:

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में रूस के दौरे पर थे। तब से अमेरिका दोनों देशों के बीच के संबंध को लेकर कुछ न कुछ बयान दे रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को अपना परम मित्र कहा। साथ ही रूस ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। मगर अमेरिका को भारत और रूस की दोस्ती रास नहीं आ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा को लेकर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन कहा कि भारत का लंबे समय तक रूस पर भरोसा करना अच्छा नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अगर एशिया की दो महाशक्तियों यानी भारत और चीन के बीच कभी युद्ध की स्थिति बनी तो रूस भारत नहीं बीजिंग के पक्ष में खड़ा नजर आएगा।
अमेरिका का भारत को सुझाव
जेक सुलिवन ने आगे कहा, हमने भारत समेत दुनिया के हर देश को स्पष्ट कर दिया है कि लंबे समय तक विश्वसनीय साझेदार के रूप में रूस पर दांव लगाना अच्छा और सार्थक कदम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि रूस और चीन में काफी नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। सही मायनों में रूस, चीन का जूनियर पार्टनर बन रहा है। इस तरह रूस कभी भी भारत के बजाय चीन का पक्ष ले सकता है। जबकि दुनिया यह जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निश्चित रूप से भारत के खिलाफ चीनी आक्रामकता की संभावना के बारे में गहरी चिंता रखते हैं।
हालांकि, एनएसए सुलिवन का ये भी माना है कि भारत का रूस के साथ ऐतिहासिक संबंध हैं और यह रातो-रात बदलने नहीं बदलेगा। उन्होंने आगे कहा, यह लंबा खेल है। अमेरिका दुनियाभर में भारत जैसे लोकतांत्रिक सहयोगियों के साथअपने रिश्ते मजबूत कर रहे हैं। हम यानी अमेरिका जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा। हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। बता दें कि पीएम मोदी आठ और नौ जुलाई को रूस के मॉस्को दौरे पर गए थे। राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात में पीएम मोदी ने रूस के साथ भारत के रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया।

Related articles

🎤 प्रेरणादायक संदेश 🎤”दुश्मनों के बीच भी रहो ऐसे… जैसे जीभ रहती है 32 दाँतों के बीच”✍️ वक्तृत्व : राजेश लक्ष्मण गावडे📺 प्रस्तुति :...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 "जीवन की सबसे बड़ी चतुराई यही है - शांत...

शहरातील खड्ड्यांची गांभीर्याने दखल, खड्डे भरण्याचे काम प्रशासनाकडून युद्धपातळीवर होणार – शहर अभियंता अनिता परदेशी

पी.वी.आनंदपद्मनाभनकल्याण कल्याण डोंबिवलीत ठिकठिकाणी, विशेषतः डांबरी रस्त्यावर पडलेल्या खड्ड्यांची प्रशासनाने गांभिर्याने दखल घेतली असून हे खड्डे भरण्याचे काम युद्धपातळीवर...

Share Market Today: निवेशकों को ₹25000 करोड़ का मुनाफा! सेंसेक्स 270 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी फिर पहुंचा 25,500 के पार

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 7 जुलाई को भी सुस्त कारोबार देखने को मिला। निवेशक...

वेटर के नाम पर बना था Raj Kapoor श्री 420 का गाना ‘रमैया वस्तावैया’, 70 साल बाद भी लोगों को नहीं पता इसका मतलब

राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को सिर्फ यादगार फिल्में ही नहीं बल्कि कई यादगार गाने भी दिए हैं...