
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 के घरौंदा अपॉर्टमेंट में बंद फ्लैट को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर रविवार को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। अल्फा-1 निवासी मीनाक्षी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल को उनके माता-पिता मुंबई गए हुए थे। बुधवार सुबह 13 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनके फ्लैट में चोरी हो गई है। जब घर की जांच की गई तो अंदर रखा सोने का एक हार, दो चेन, अंगूठियां और कानों की बाली समेत अन्य जेवर गायब थे। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो

