Close Menu
    What's Hot

    🌼 साईं कृपा का संदेश“श्रद्धा, सबूरी और सच्चाई ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है”

    January 15, 2026

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    January 14, 2026

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, भुजबल का छलका दर्द
    Blog

    सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, भुजबल का छलका दर्द

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Sunetra Pawar filed nomination for Rajya Sabha by-election
    Sunetra Pawar filed nomination for Rajya Sabha by-election
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुणे. लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी बीच अब महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को सांसद बनने की इच्छा जाहीर की। उन्हाेंने कहा कि वह नासिक क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे तथा राज्यसभा नामांकन के लिए भी उत्सुक थे।
    भुजबल इन खबरों को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उच्च सदन के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वह परेशान थे। यह पूछे जाने पर कि क्या लोकसभा और राज्यसभा टिकट को लेकर उनके साथ अन्याय हुआ है, प्रमुख ओबीसी नेता ने कहा कि यह सवाल “उनसे” पूछा जाना चाहिए।
    काफी अपमान हो चुका
    भुजबल ने कहा, “यह मेरी इच्छा है (सांसद बनने की)। इसीलिए मैं नासिक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार था। मुझे बताया गया था कि दिल्ली में मेरा टिकट फाइनल हो गया है, मैंने काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन जब फैसला (नाम की घोषणा) एक महीने तक खिंच गया, तो मैंने काम बंद कर दिया क्योंकि काफी अपमान हो चुका था।”
    सभी चीजें इच्छा के अनुसार नहीं होती
    उन्होंने कहा कि भाजपा नीत महायुति गठबंधन में राकांपा की सहयोगी शिवसेना के हेमंत गोडसे भी नासिक से टिकट के लिए कोशिश कर रहे थे। भुजबल ने कहा कि उन्होंने तब फैसला किया कि जिसे भी टिकट मिलेगा, वह खुश रहेंगे। नासिक सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के राजाभाऊ वाजे को जीत मिली। भुजबल ने कहा कि जब पार्टी के मामलों की बात आती है, तो सभी चीजें किसी एक की इच्छा के अनुसार नहीं होती हैं। उन्होंने कहा, “(उन्हें टिकट न देने के) कुछ कारण हो सकते हैं। कभी-कभी, यह नियति या कोई मजबूरी होती है।”
    वंशवाद की राजनीति पर क्या बोले भुजबल
    जब भुजबल से पूछा गया कि क्या राकांपा में “वंशवाद की राजनीति” हो रही है, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को भुजबल ने कहा था कि वह राज्यसभा टिकट के लिए उत्सुक थे, लेकिन वह सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज नहीं हैं और यह पार्टी का “सामूहिक निर्णय” था।
    गौरतलब है कि फरवरी में प्रफुल्ल पटेल द्वारा अपनी सीट खाली करने और उनके छह साल के पूर्ण कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव की आवश्यकता है।

    Bhujbal Maharashtra Mumbai nomination for Rajya Sabha Pune Sunetra Pawar
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुवैत अग्निकांड‍ में ओडिशा के दो लाेगों की गई जान, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
    Next Article क्या गुंडों के मदद से जीता शरद गुट ने चुनाव, सांसद लंके पर NCP का हमला
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    📰 NEWS UPDATE — Jan Kalyan Time News, Mumbai देश की बात — श्री Naresh V. Patel जी के साथ Special Conversation by Bollywood Actor & Stand-up Comedian B. Ashish रिपोर्ट : धनंजय राजेश गावडे प्रेस फ़ोटोग्राफ़र — Jan Kalyan Time News

    December 10, 2025

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🌼 साईं कृपा का संदेश“श्रद्धा, सबूरी और सच्चाई ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है”

    By जनकल्याण टाइमJanuary 15, 2026

    आज का दिन केवल एक साधारण गुरुवार नहीं है,आज वह पावन अवसर हैजब शिरडी के…

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    January 14, 2026

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026
    Top Trending

    🌼 साईं कृपा का संदेश“श्रद्धा, सबूरी और सच्चाई ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है”

    By जनकल्याण टाइमJanuary 15, 2026

    आज का दिन केवल एक साधारण गुरुवार नहीं है,आज वह पावन अवसर…

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने ईरान से राजनीतिक कैदियों…

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.