क्या गुंडों के मदद से जीता शरद गुट ने चुनाव, सांसद लंके पर NCP का हमला

Date:

Share post:

पुणे: महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसद निलेश लंके हिस्ट्रीशीटर गजानन मार्ने के घर पहुंचे। इस बात को लेकर एनसीपी (अजित पवार) ने शरद पवार गुट की कड़ी आलोचना की है।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ महीने पहले एनसीपी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने हिस्ट्रीशीटर गजानन मार्ने के घर गए थे, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। खुद अजित पवार ने पार्थ पवार के मार्ने के घर जाने को गलत बताया था और कहा था कि उनके बेटे को ऐसे व्यक्ति से मिलने से बचना चाहिए था।
अमोल मिटकरी ने एनसीपी (एसपी) पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर हाल में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मार्ने को पुणे स्थित अपने घर पर लंके से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद राकांपा नेता अमोल मिटकरी ने ‘गुंडे’ के घर जाने के लिए लंके की आलोचना की और बैठक के बारे में राकांपा (एसपी) प्रवक्ताओं की ‘‘चुप्पी” पर सवाल उठाया। मिटकरी ने कहा कि जब पार्थ पवार ने मार्ने से मुलाकात की थी, तो अजित दादा ने निराशा व्यक्त की थी। लेकिन आज नीलेश लंके मार्ने से बड़े सम्मान के साथ मिल रहे हैं और उनकी बधाई स्वीकार कर रहे हैं।
क्या शरद पवार गुट ने जीतने के लिए अपराधियों की मदद ली
अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र में लंके ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान सांसद सुजय विखे पाटिल को हराया है। मिटकरी ने इस बात को लेकर भी हैरानी जताई कि क्या एनसीपी (एसपी) ने अहमदनगर और बारामती लोकसभा सीट जीतने के लिए अपराधियों की मदद ली थी। उन्होंने कहा, “इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या राकांपा (एसपी) को चुनाव में मार्ने की मदद मिली थी।”
गलत तो गलत है
बारामती में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस बीच, राकांपा (एसपी) नेता विद्या चव्हाण ने एक मराठी समाचार चैनल को बताया कि वह लंके से बात करेंगी, ताकि यह समझा जा सके कि वह मार्ने के घर क्यों गए थे। उन्होंने कहा कि गलत तो गलत है। चाहे लंके हो या कोई और, कोई भी इसका समर्थन नहीं कर रहा है।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...