बी गैंग को मुंबई पुलिस का खौफ ! बिश्नोई गैंग के प्रसार पर लगा ब्रेक, कनाडा मीटिंग में गोल्डी का निर्णय

Date:

Share post:

मुंबई: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Bishnoi gang) का साम्राज्य भले ही देश के सात राज्यों में फैला हुआ है, भले ही आज की तारीख में उसके पास शूटर और गुर्गों की सबसे बड़ी फ़ौज है, लेकिन नवभारत की तफ्तीश में पता चला कि बिश्नोई मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच से डरी हुई है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोल्डी बरार (Goldy Brar) और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने मुंबई और महाराष्ट्र में “बी गैंग” के साम्राज्य विस्तार (Expansion) की योजना पर रोक लगा दी है।

गैंग ने पीछे खींचा पैर
दरअसल इसके पीछे बी गैंग पर मुंबई क्राइम ब्रांच का खौफ़ बताया जा रहा है। जिस तरीके से मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान से जुड़े हर किरदार को गिरफ्तार किया। इस वारदात में संलिप्त सभी आरोपियों पर मकोका लगाया। अनमोल के खिलाफ़ लुक आउट नोटिस जारी कर उसकी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। उसके बाद से बी गैंग ने अब अपने पैर पीछे खीच लिए हैं।

मुंबई की एक वारदात ने तोड़ा “बी गैंग” का हौसला
जिस बी गैंग के खिलाफ़ सात राज्यों में 50 से ज्यादा अपराधिक मामला दर्ज है। जो “बी गैंग” कनाडा अमेरिका और यूरोप में बैठकर भारत के लिए गुर्गों की भर्ती कर रहा है। दिल्ली और देश की अन्य राज्यों की पुलिस फ़ोर्स के लिए बी गैंग (Bishnoi gang) के एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आया। मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर की गई एक वारदात के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के ताबड़तोड़ कारवाई से बी गैंग मनोबल टूट गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोल्डी और अनमोल ने कनाडा की एक गोपनीय जगह पर मीटिंग की थी। जिसमे दोनों ने मुंबई में अपराध के विस्तार की योजना को ठंडे बस्ते में डालने का निर्णय लिया है।

डर के साये में है अनमोल
अब तक 50 से ज्यादा गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले बी गैंग में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले अनमोल बिश्नोई मुंबई क्राइम ब्रांच के एक्शन से सदमे में है। दरअसल कई वारदात को अंजाम देने वाले बिश्नोई गैंग ने अपनी तरफ़ से बेहद फुलप्रूफ योजना तैयार की थी। मगर कुछ घंटों के भीतर क्राइम ब्रांच ने जिस तरफ़ सलमान खान की केस को डीकोड करके इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके बाद से बी गैंग सदमे से उबर नहीं पा रहा है। उनके आत्मविश्वास का आलम ये था कि 14 अप्रैल को सलमान के घर फायरिंग करने के बाद लारेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने तुरंत ही सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने अमेरिका में बैठकर इस हमले की साजिश रची थी। लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है और अक्सर अमेरिका आता जाता रहता है। जहां से बैठकर वो बिश्नोई गैंग को चलाता है। मगर अब उसको भारतीय जांच एजेंसी के ट्रैप का डर सताने लगा है।

मुंबई सहित पुरे देश में शूटर्स का नेटवर्क
बिश्नोई गैंग के पास पंजाब, हरियाणा ही नहीं पूरे भारत में शूटरों का नेटवर्क तैयार कर लिया गया है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग ने शूटरों की नई स्लीपर सेल बनाई है। लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई कनाडा और अमेरिका में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती कर रहा है। बुधवार को ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई राज्यों (बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब) में छापेमारी कर बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के पैन इंडिया मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। सूत्रों के मुताबिक, 2023 से ही बिहार पुलिस ने नेपाल की सीमा से लगे पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में बिश्नोई गिरोह से जुड़े कई नेटवर्क का भंडाफोड़ करना शुरू कर दिया था। मगर इन सब कारवाई के बिश्नोई गैंग पर कोई खास असर नहीं हुआ था। मगर मुंबई में मकोका कानून लगाए जाने के बाद से “बी गैंग” में डर फैल गया है।

Related articles

जालना जिले की प्रभारी बनीं पंकजा मुंडे

पंकजा मुंडे को जालना जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत वे जिले...

प्रयागराज महाकुंभ में आग की घटना कितनी भयानक थी? ड्रोन शॉट देखकर अंदाजा लगाइए

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में रविवार को आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि आग की...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ज्यूरिख में उत्साहपूर्ण स्वागत

पी.वी.आनंदपद्मनाभन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनके...

बाला साहेब ठाकरे की 99वीं जयंती पर रक्तदान शिविर संपन्न

वसई : हिंदूहृदयसम्राट बाला साहेब ठाकरे की 99वीं जयंती के अवसर पर शिवसेना वसई तालुका और शिवसेना वसई...