
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं. आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गोरी स्प्रैट संग रजिस्टर मैरिज करेंगे. आमिर और गौरी की शादी उनके घर में सादगी से होगी.
आमिर की शादी को लेकर उनके परिवारवाले और फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं. लेकिन 61 की उम्र में एक्टर के तीसरी शादी करने पर एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने सवाल उठाए हैं.
राखी सावंत के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. पैप्स संग बात करते हुए राखी ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया.

राखी अपने अंदाज में बोलीं- आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती हैं यार? आमिर सर सारा रिकॉर्ड आपने ही तोड़ दिया है.
कितनी शादियां करते हो. कितने तलाक लेते हो. कितने बच्चे पैदा करते हो.’ राखी ने आगे सवाल किया- आमिर सर की ये आखिरी शादी है या फिर इसके बाद चौथी शादी भी होगी? चौथी शादी के लिए मैं रेडी हूं.
राखी आगे बोलीं- आमिर सर को सिर्फ हिंदू लड़कियां ही पसंद आती हैं शादी करने के लिए. तो मैं तैयार हूं.
आमिर खान की शादी के लेकर राखी के बयानों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कई यूजर्स राखी को टीज करते हुए कह रहे हैं कि उनके पति भी तो नहीं टिकते. उनका भी दो बार तलाक हो चुका है.
आमिर खान की बात करें तो वो 61 साल के हैं. गौरी संग आमिर की ये तीसरी शादी होगी. उनके दो तलाक हो चुके हैं. दो शादियों से आमिर के तीन बच्चे हैं. अब वो फिर से घर बसाने जा रहे हैं.