Close Menu
    What's Hot

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    June 24, 2026

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    June 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस
    entertainment

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का दमदार टीजर सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद, मेकर्स ने ऑफिशियली रिलीज कर दिया है. फिल्म में श्रद्धा, मराठी लोककला (तमाशा और लावणी) की लेजेंड विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. इस टीजर की कहानी और श्रद्धा का काम आपके रोंगटे खड़े कर देगा

    श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ईठा का टीजर, सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद फाइनली ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में श्रद्धा का काम और फिल्म की कहानी किसी भी फिल्म लवर को थिएटर्स तक खींचने का पूरा दम रखती है. ईठा में श्रद्धा, मराठी लोककला में आइकॉन का दर्जा रखने वाली विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. उन्हें ‘तमाशा क्वीन’ भी कहा जाता था. टीजर वीडियो में उनके किरदार में नजर आ रही श्रद्धा का काम ऐसा है कि उनकी परफॉर्मेंस आपके रोंगटे खड़े कर देगी.

    बेचारगी’ नहीं, मजबूती की मिसाल

    ईठा का टीजर एक तमाशा परफॉर्मेंस से शुरू होता है, जिसके टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं. यह परफॉर्मेंस देखने के लिए दर्शकों की जबरदस्त भीड़ जुट चुकी है. बाकी डांसर स्टेज पर माहौल बना रहे हैं लेकिन थोड़ी देर में यह भीड़ अपनी फेवरेट आर्टिस्ट ईठा को स्टेज पर देखने के लिए बेताब होकर भड़कने लगती है.

    दूसरी तरफ ईठा स्टेज के पीछे प्रसव पीड़ा से तड़प रही है. फिर वह बच्चे को जन्म देती नजर आती है. लेकिन आपका मुंह तब खुला रह जाता है जब बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद, ईठा फिर से तैयार होकर स्टेज पर परफॉर्म करने जा रही है. एक आदमी की आवाज उसे चेतावनी दे रही है— ‘अरे मर जाएगी!’ ये आवाज एक्टर मोहम्मद जीशान अयूब की लगती है.

    लेकिन तभी टीजर में श्रद्धा की आवाज में आपको डायलॉग सुनाई देता है— ‘पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी.’ इसके बाद हरी साड़ी में ईठा का रोल कर रही श्रद्धा कपूर, धीमे कदमों से स्टेज पर बढ़ती नजर आती हैं. श्रद्धा का यह काम और कहानी का यह सेटअप ऐसा है कि ईठा का टीजर भर देखकर ही आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं. यहां देखें ‘ईठा’ का टीजर:

    क्या है ईठा की कहानी?

    ईठा विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी है जिन्होंने मराठी लोककला के तमाशा और लावणी परफॉर्मेंस को एक नई ऊंचाई दी थी. ‘पान में पान चखना हो तो मीठा, और तूफान को नाचते देखना हो तो ईठा’, ईठा की परफॉर्मेंस देखने के लिए दर्शकों का दीवानापन यह लाइन ही परफेक्ट बताती है. उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक कहानी टीजर में दिखाई गई है

    अपनी एक परफॉर्मेंस उन्होंने 9 महीने की प्रेग्नेंसी के साथ दी थी. परफॉर्मेंस के बीच उन्हें दर्द शुरू हुआ और उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया. पत्थर से गर्भनाल काटने के बाद ईठा दोबारा तैयार हुईं और स्टेज पर उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस फिर से आगे बढ़ाई. जब दर्शकों ने उनका बेबी बंप गायब देखा और पता किया तो उनकी हिम्मत के बारे में जानकर हैरान रह गए. दर्शकों ने सम्मान के तौर पर उन्हें रेस्ट करने को कहा. तमाशा की कला में योगदान के लिए उन्हें 1957 और 1990 में राष्ट्रपति से मेडल मिले थे.

    मराठी इतिहास पर छावा जैसी शानदार फिल्म बना चुके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने ईठा बनाई है. फिल्म में अजय-अतुल का म्यूजिक कितना शानदार है, यह आपको टीजर से ही पता चल जाएगा. लीड रोल कर रहीं श्रद्धा के साथ रणदीप हुडा भी फिल्म में हैं. 28 अगस्त को ईठा और पैन इंडिया सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक में क्लैश होने वाला है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    भगवान गणेश की पेंटिंग-एंटीक पत्थर के शोपीस, 27 सालों से आलीशान विंटेज घर में बसी एक्ट्रेस, पति-सास ने सजाया आशियाना

    June 23, 2026

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    June 22, 2026

    सोकर मिली सक्सेस?’, महिलाओं के लिए बने नैरेटिव के खिलाफ धाकड़ कंगना रनौत, बोलीं- औरतों संग दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

    June 21, 2026

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    June 20, 2026

    Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

    June 19, 2026

    चंडीगढ़ फायरिंग केस और कैशियर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य शूटर सनी और आर्यन पुलिस मुठभेड़ में घायल

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का दमदार टीजर सोशल मीडिया पर लीक होने…

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    June 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026
    Top Trending

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का दमदार टीजर सोशल मीडिया…

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: विदेशी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भारतीय…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.