Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    June 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा
    Business

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Stock Market Fall Reason: विदेशी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भारतीय स्टॉक मार्केट का मूड खराब कर दिया. सेंसेक्स-निफ्टी में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

    शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) खबर लिखे जाने तक 600 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 180 अंक से ज्यादा फिसलकर ट्रेड कर रहा है. बाजार में आई इस गिरावट के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं.

    सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 24,102 की तुलना में गिरावट के साथ 24,071 पर ओपन हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा गिरावट तेज होती चली गई. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसलकर 76,505 के लेवल पर आ गया.

    निफ्टी की भी चाल सेंसेक्स के जैसी ही रहीं. अपने पिछले बंद 24,102 की तुलना में 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स गिरावट के साथ 24,071 पर खुला और फिर अचानक सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए Nifty-50 फिसलकर 23,917 के स्तर पर आ गया.

    सबसे ज्यादा टूटे ये 10 शेयर

    मार्केट में गिरावट के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल TCS Share (3%), Infosys Share (3%), Tata Steel Share (2.30%), Adani Ports Share (2.10%) फिसलकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में Muthoot Finance Share (3.90%), Voltas Share (2.90%), Ashok Leyland Share (2.70%), Dixon Share (2.66%) गिरकर ट्रेड कर रहे थे. स्मॉलकैप कैटेगरी में Asterdm Share (2.80%) और Sammaan Cap Share (2.70%) फिसल गया था.

    बाजार में गिरावट के तीन कारण

    शेयर बाजार में गिरावट के एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं. विदेशी निवेशकों की बिकवाली, विदेशी बाजारों में गिरावट समेत अन्य कई कारण हैं.

    पहला कारण: एशियाई बाजारों में कमजोरी

    शेयर बाजार का मंगलवार को सेंटीमेंट खराब करने के मामले में विदशी बाजारों का बड़ा रोल रहा. मंगलवार को खुलने के साथ ही जापान से कोरिया तक के शेयर मार्केट्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सबसे बड़ी गिरावट साउथ कोरिया के शेयर बाजार में KOSPI में देखने को मिली है और ये इंडेक्स 8% तक क्रैश हो गया. सेमीकंडक्टर शेयरों और विदेशी निवेश से आई रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग के चलते 20 मिनट के लिए कारोबार तक रोकना पड़ा. विदेशी बाजारों में गिरावट से भारतीय शेयर मार्केट का मूड भी खराब हो गया.

    दूसरा कारण: एफपीआई की बिकवाली

    Indian Stock Market में गिरावट का दूसरा बड़ा कारण भी विदेशों से ही जुड़ा हुआ है. दरअसल, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPIs) की लगातार बिकवाली जारी है और एक्सचेंज के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बीते कारोबारी दिन सोमवार को ही उन्होंने 635.91 करोड़ रुपये भारतीय शेयर बाजार से निकाल लिए.

    तीसरा कारण: IT शेयरों में गिरावट का दबाव

    आईटी शेयरों में गिरावट का दबाव भी भारतीय बाजार पर लगातार हावी नजर आ रहा है. मंगलवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही दिग्गज आईटी कंपनियों के स्टॉक्स बिखरे हुए नजर आए. इनमें टाटा ग्रुप की टीसीएस से लेकर इंफोसिस जैसी कंपनियां शामिल रहीं. ग्लोबल आईटी दिग्गज एक्सेंचर (Accenture) द्वारा अपने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाने और कमजोर आउटलुक की वजह से भारतीय आईटी शेयरों में गिरावट शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान
    Next Article कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026

    अमेरिका से आई ये ‘Bad’ न्यूज, फिर शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्ट

    June 18, 2026

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    June 3, 2026

    आज शेयर बाजार में तेजी, Sensex 800 अंक उछला, Nifty 23950 के पार

    May 25, 2026

    शेयर बाजार के दांव-पेंच सिखा देंगी ये सीरीज, एक की IMDB रेट‍िंग है 9.2

    April 27, 2026

    शेयर बाजार में आज गिरावट, Sensex 270 अंक लुढ़का, Nifty 22700 के नीचे

    April 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026
    Top Trending

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: विदेशी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भारतीय…

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    कनाडा में बढ़ते हेट क्राइम्स और नफरत फैलाने वाले भाषणों को रोकने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.