Close Menu
    What's Hot

    क्यों नहीं टिकती बीवियां?’ आमिर की तीसरी शादी पर बोलीं राखी सावंत

    June 29, 2026

    मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो संपन्न पी.वी.आनंदपद्मनाभन ठाणे

    June 29, 2026

    नवसारी का हीरो अब मुंबई की सेवा में – हर बूंद बचाने का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य मुंबई | 29 जून 2026 | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»पीएम मोदी पर सबसे तगड़ा व्यंग्य : ‘हम भ्रष्टन के, भ्रष्ट हमारे’
    Blog

    पीएम मोदी पर सबसे तगड़ा व्यंग्य : ‘हम भ्रष्टन के, भ्रष्ट हमारे’

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 28, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सरकार जी लगे हैं, उस चीज में लगे हैं जो चीज उन्हें सबसे अधिक पसंद है। अपना प्रिय काम करने में लगे हैं। भाषण बाजी में लगे हैं, झूठ बोलने में लगे हैं। जी हाँ, चुनावी सभाएँ करने में लगे हैं। वैसे सरकार जी जब चाहे झूठ बोल सकते हैं, उसके लिए चुनावों की जरूरत नहीं है।

    चारों ओर सरकार जी की चर्चा है, सरकार जी के चुनावी भाषण की ही चर्चा है। झूठ की ही चर्चा है। सरकार जी बोलें, और चर्चा न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अब झूठ बोलेंगे तो झूठ की ही तो चर्चा होगी। ऐसा तो हो नहीं सकता कि सरकार जी झूठ बोलें और चर्चा हम सच की करें। क्या करें, बुजुर्गो ने ही समझाया कि सरकार जी हमेशा सच ही बोलते हैं। वे भी क्या करते? बुजुर्गो के ज़माने के सरकार जी जो बोलते थे, सच ही बोलते थे। और जो वे बोलते थे, वह सच होता था इसलिए उसका विश्वास किया जाता था।

    खैर, इस चुनाव में सरकार जी को म अक्षर बहुत प्यारा है। वे सारे चुनाव में म ही म बोलते रहे हैं। मैं, मैं, और मोदी मोदी तो हमेशा बोलते ही हैं, इस बार बाकी जो भी बोला, म से ही बोला। म से मंदिर बोला, म से मुसलमान बोला, म से मंगलसूत्र बोला। म से मीट और म से मटन बोला। म से मछली भी बोला पर जिन्दा मछली नहीं बोला। हमारे बचपन की मछली नहीं बोला। मछली जल की रानी है, जीवन जिसका पानी है बोलने के लिए बाल मन चाहिए जो सरकार जी के पास है नहीं। सरकार जी ने बोला तो मरी हुई, भुनी हुई, तली हुई, उबली हुई मछली बोला।

    सरकार जी म से तो बोलते हैं पर पर म से महंगाई बिलकुल नहीं बोलते, म से मेहनतकश नहीं बोलते, म से मणिपुर नहीं बोलते। सरकार जी को जो पसंद आता है, वही बोलते हैं। सरकार जी का तो बस एक ही फंडा है। सरकार जी को है जो पसंद, वे वही बात कहेंगे; वे दिन को अगर रात चाहेंगे तो रात कहेंगे। तो सरकार जी ने म से वही बोला जो उनको पसंद है।

    सरकार जी जरा परेशान रहने लगे हैं। उन्हें चैत्र बैसाख में ही सावन के सपने आने लगे हैं। इधर हम भी परेशान रहने लगे। म से मुसलमान के सपने आने लगे। मुसलमानो से जबरदस्ती जय श्री राम बुलवाने के सपने आने लगे। म से मस्जिद के सपने आने लगे। जलूस द्वारा मस्जिद के ऊपर पत्थर फैंकने और जबरदस्ती भगवा लहराने के सपने आने लगे। म से महिला में महिला पहलवानों के सपने आने लगे। उन पर लाठी बरसाती पुलिस के सपने आने लगे। मणिपुर में नग्न कर दौड़ाई जा रही महिलाओं के सपने आने लगे। मंगलसूत्र पहने एक सत्तर साल की उस वृद्धा के सपने आने लगे जिसका पति उसे पचास साल पहले छोड़ कर भाग गया था।

    सरकार जी म के अलावा भ भी पसंद है। सरकार जी भ से भय समझते हैं और जनता में भय का ही संचार करते हैं। जब वे म से मंदिर, म से मस्जिद, म से मुसलमान, म से मंगलसूत्र, म से मछली, मतलब सरकार जी जब भी, कुछ भी बोल रहे होते हैं तो भ से भय ही दिखा रहे होते हैं। सरकार जी भ से भय ही समझते हैं, समझाते हैं। भ से भक्त भी भय समझते हैं। और सरकार जी भी भय का भयंकर वातावरण बना सरकार बना रहे हैं, सरकार चला रहे हैं और चुनाव लड़ रहे हैं।

    सरकार जी ने भ से भैंस भी बोला। भैंस भी भय का वातावरण बनाने के लिए ही बोला। बोला कि यदि आपके पास दो भैंसें हैं तो एक कांग्रेस ले जाएगी। सरकार जी को उन लोगों की भैंस की चिंता नहीं थी जिनके पास दो या चार भैंसें हैं, सरकार जी को तो उन दो चार की चिंता है जिनके पास हजारों लाखों भैंसें हैं। सरकार जी ने सोचा कि कुछ और नहीं तो भैंस ही नैया पार करा देगी।

    भ से एक और चीज होती है जिसे सरकार जी सीरियसली ले रहे हैं और सीरियसली कर रहे हैं। वह चीज है भ्रष्टाचार। सच में सरकार जी सीरियसली भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सॉरी, सरकार जी सीरियसली भ्रष्टाचारियों का बचाव कर रहे हैं। लो फिर जुबान फिसल गई। कहना तो यह चाहता हूँ कि सरकार जी सीरियसली भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का सुधार कर रहे हैं। उन्हें अपनी दल-दल में शामिल कर रहे हैं।

    सरकार जी इस मामले में पूरे गांधीवादी हैं। रहन सहन और सोच के मामले में गांधीवादी हों या न हों, रोज चार जोड़ी कपड़े बदलें, लाखों की कलम हो और लाखों का चश्मा लगाएं, हर भाषण में समाज को बाटें पर भ्रष्टाचार के मामले में पुरे गांधीवादी हैं। बल्कि कहा जाए तो गांधी जी से भी ज्यादा गांधीवादी हैं। गांधी जी कहते थे पाप से घृणा करो पर पापी से नहीं। पर सरकार जी न तो पाप से घृणा करते हैं और न ही पापी से। न भ्रष्टाचार से घृणा करते हैं और न भ्रष्टाचारी से। इतने सदाचारी हैं हमारे सरकार जी। सरकार जी का मानना है, ‘हम भ्रष्टन के, भ्रष्ट हमारे’। मतलब, हम भ्रष्टाचारियों के हैं और भ्रष्टाचारी हमारे हैं।

    सरकार जी हमेशा भ्रष्टाचार के साथ खड़े हैं, भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं। उनकी कार्य पद्यति मतलब मॉडस ऑपरेण्डी स्पष्ट है। पहले भ्रष्टाचार का आरोप लगाओ। फिर उसे ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का डर दिखाओ। वैसे तो डर दिखाने की जरूरत ही नहीं है। वह तो खुद ही डर जायेगा। और जब डर जाए तो उसे अपने कुनबे में शामिल कर लो। उसे मुख्यमंत्री बना दो, उप मुख्यमंत्री बना दो, कैबिनेट में शामिल कर लो। इसके कई लाभ हैं। एक तो कुनबा बढ़ता जाता है। दूसरे भ्रष्टाचारी को रेड का भय भी समाप्त हो जाता है। जब सैंया भये कोतवाल तो डर कहे का।

    यह तो हुई पापी को अपनाने की बात। पर सरकार जी ने पाप को भी अपनाया हुआ है। सरकार जी को भ्रष्टाचार से जरा भी घृणा नहीं है। उनका सिद्धांत है, भ्रष्टाचार करो पर ऐसे करो कि दिखे नहीं। कुछ खरीदो पर उसकी कीमत मत बताओ। कोई फंड बनाओ पर उसका हिसाब मत दो। पारदर्शिता के नाम पर इलेक्टोरल बांड जारी करो पर जनता से, कोर्ट से, सबसे छुपाओ। इससे बढ़कर ईमानदारी भला और क्या हो सकती है। और हमारे सरकार जी बस इतने ही ईमानदार हैं।

    दशकों पहले सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार शरद जोशी जी ने व्यंग्य लिखा था, ‘हम भ्रष्टन के, भृष्ट हमारे’। आज लिखते तो भी यही लिखते। तब जिस पर मर्जी लिखा हो, आज लिखते तो हमारे सरकार जी पर ही लिखते, ‘हम भ्रष्टन के, भृष्ट हमारे’

    लिखते लिखते: म से मुजरा भी भी होता है और सरकार जी को वह बहुत ही पसंद है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबी गैंग को मुंबई पुलिस का खौफ ! बिश्नोई गैंग के प्रसार पर लगा ब्रेक, कनाडा मीटिंग में गोल्डी का निर्णय
    Next Article Goa: गोवा के समुद्र तटों पर फंसे लोग, सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसी ने बचाई 11 साल के पर्यटक सहित चार लोगों की जान
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    क्यों नहीं टिकती बीवियां?’ आमिर की तीसरी शादी पर बोलीं राखी सावंत

    By जनकल्याण टाइमJune 29, 2026

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं. आमिर…

    मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो संपन्न पी.वी.आनंदपद्मनाभन ठाणे

    June 29, 2026

    नवसारी का हीरो अब मुंबई की सेवा में – हर बूंद बचाने का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य मुंबई | 29 जून 2026 | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 29, 2026
    Top Trending

    क्यों नहीं टिकती बीवियां?’ आमिर की तीसरी शादी पर बोलीं राखी सावंत

    By जनकल्याण टाइमJune 29, 2026

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही तीसरी बार दूल्हा बनने…

    मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो संपन्न पी.वी.आनंदपद्मनाभन ठाणे

    By जनकल्याण टाइमJune 29, 2026

    श्री श्याम सरकार, ठाणे के तत्वावधान में,काशीनाथ घाणेकर हॉल, ठाणे में मारवाड़ी…

    नवसारी का हीरो अब मुंबई की सेवा में – हर बूंद बचाने का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य मुंबई | 29 जून 2026 | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 29, 2026

    देश में जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध समाजसेवी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.