Maharashtra: महाराष्ट्र का एक जिला है नांदेड़, मराठवाड़ा रीज़न में पड़ता है. यहाँ का एक सरकारी अस्पताल है – शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल, जो अचानक कल देर शाम से ख़बरों में बना हुआ है. इसके पीछे की वजह है वहां 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 12 बच्चे, 7 महिलाएं और 5 पुरुष हैं. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इन सभी की मौत 30 सितंबर रात 12 बजे से 1 अक्टूबर रात 12 बजे के बीच हुई है. फ़िलहाल अस्पताल में भर्ती 70 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. इस पुरे मामले में अस्पताल प्रशासन क्या कह रहा है, एक साथ इतने बच्चों की मौत के पीछे क्या कोई कॉमन वजह है या अलग अलग दिक़्क़तों की वजह से ऐसा हुआ?
Related Posts
हर साल बारिश की यही कहानी… नवसारी हुआ पानी-पानी: सर्विस रोड बना दरिया
- JKTTeam
- July 17, 2024
- 0
एक तरफ तो सरकारें जनता से ईमानदारी से टैक्स भरने को कहती हैं और इसी के आधार पर विकास की बात करती हैं. फिर वहीं, […]
प्रवासियों को पद तो मिले, फिर भी कहीं खुशी, कहीं गम
- teamjktimes
- September 13, 2023
- 0
सूरत. महानगर पालिका में मंगलवार को ढाई साल की दूसरी टर्म के लिए महापौर और उपमहापौर समेत पांच महत्वपूर्ण पदों के लिए नामों की घोषणा […]
जान्हवी कपूर की फूड प्वॉइजन की वजह से बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती
- JKTTeam
- July 18, 2024
- 0
मुंबई: जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है और उनके एक करीबी दोस्त ने बताया है कि फूड प्वॉइजन की वजह से […]