जान्हवी कपूर की फूड प्वॉइजन की वजह से बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती

मुंबई: जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है और उनके एक करीबी दोस्त ने बताया है कि फूड प्वॉइजन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है लेकिन कुछ समय पहले जान्हवी कपूर कमजोरी महसूस कर रही थी। ऐसे में परिवार की तरफ से उन्हें चिकित्सा की सलाह दी गई। दोस्त ने यह भी बताया कि शुक्रवार तक जान्हवी को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

अनंत अंबानी और राधिका की शादी में जान्हवी कपूर शरीक हुई थी। शादी की सभी रस्मों में जान्हवी कपूर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अंदजा ये लगाया जा रहा है कि शादी के इस समारोह में शामिल होने की वजह से वह अपने खान-पान पर विशेष ध्यान नहीं रख पाई और ठीक समय पर आराम नहीं ले पाई इसलिए उनकी तबीयत खराब हुई है। 12 जुलाई को वह अनंत अंबानी की शादी में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जश्न मनाते हुए नजर आई थी।

जहान्वी कपूर के अपकमिंग फिल्म की अगर बात करें तो वह उलझ नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसमें वह आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी। दर्शक काफी समय से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं जानवी कपूर की अपकमिंग एक और फिल्म गेम चेंजर भी इस समय खूब चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *