मुंबई के होटल में 7 साल की बच्ची पर महिला वेटर ने गिराई चाय, केस दर्ज

Waiter Spills Tea On 7 year Old Girl In Mumbai Hotel: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अंधेरी में परिवार के साथ एक पांच सितारा होटल में नाश्ता करने गई 7 वर्षीय लड़की पर चाय गिराने के आरोप में एक महिला वेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चाय गिरने से लड़की का हाथ जल गया उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले में सहार थाना पुलिस ने महिला वेटर मोनालिसा बासुमती के खिलाफ आईपीसी की धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है मामला
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय निशांत जैन 24 सितंबर को जेडब्ल्यू मैरियट होटल में कमरा बुक किया था। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बेटियां 7 वर्षीय मायरा और 14 वर्षीय सारा भी थीं। जैन परिवार 29 सितंबर को होटल के रेस्टाॅरेंट में नाश्ता करने गया। उस दौरान मोनालिसा बासुमथी नाम की महिला वेटर टी पाॅट में चाय लेकर जा रही थी। उसी वक्त उसकी टक्कर मायरा से हो गई। टक्कर के कारण चाय उसके बाएं हाथ पर गिर गई। जिससे लड़की का हाथ जल गया। लड़की रोने लगी तो बासुमती ने उसे शांत रहने को कहा। इतना ही नहीं उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने के लिए कहा।

चाय गिरने के बाद बच्ची पर चिल्लाई थी महिला वेटर
घटना के बाद निशांत अपने बेटी को अस्पताल ले गई। जहां डाॅक्टरों ने उसे बताया कि वह 6-7 फीसदी तक जली हुई है। इलाज के बाद निंशात अपने परिवार के साथ दादा विलाशचंद्र से मिलने ठाणे चला गये। घटना की जानकारी दादा को होने पर उन्होंने सहार थाने में महिला वेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं घटना के चश्मदीद एक विदेशी नागरिक ने बताया कि चाय गिरने के बाद महिला वेटर बच्ची पर चिल्लाने लगी। लड़की के दादा ने एफआईआर में होटल मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *