छेड़छाड़ से बचने के लिए स्कूल से लौट रही छह छात्राएं चलती पिकअप से कूदीं

छोटा उदेपुर. गुजरात के छोटा उदेपुर में मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। स्कूल से घर लौट रही 6 छात्रा छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती पिकअप गाड़ी से कूद गईं। सभी की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। घटना सांखेड़ा के निकट की है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक इम्तियाज शेख ने बताया कि सांखेड़ा तालुका के एक गांव की रहने वाली छात्राएं घर से 5 किलोमीटर दूर स्कूल में पढ़ती हैं। शाम को लौटते वक्त वाहन चालक और पांच अन्य लोग छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। खुद को बचाने को कोशिश में छात्राएं गाड़ी से कूदने लगीं तो चालक सुरेश भील ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। मामूली घायल हुई छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शेख ने बताया, समाजकंटकों ने बालिकाओं से नकदी और अन्य सामान भी छीन लिए। पुलिस ने सभी छह जनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, डकैती और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

गाड़ी मालिक दबोचा,पांच की तलाश : पुलिस अधीक्षक ने बताया, गाड़ी के मालिक अश्विनी भील को घायल अवस्था में मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच अन्य मौका देखकर भाग गए। इनकी पहचान सुरेश भील, अर्जुन भील, परेश भील, सुनील भील और शैलेष भील के रूप में हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed