डिंडोली में टेम्पो की चपेट में आने से बच्चे का हाथ शरीर से हुआ अलग

सूरत. शहर के डिंडोली क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर लौटते वक्त बच्चे को एक टेम्पो ने चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चे का हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर बच्चे को लहुलुहान हालत में न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, डिंडोली में श्रीहरि सोसायटी निवासी गौरव प्रसाद (4) बुधवार सुबह करीब नौ बजे डिंडोली में सीआर पाटिल रोड पर बालाजी मंदिर के पास से सडक़ पार कर रहा था। तभी टेम्पो ड्राइवर ने गौरव को टक्कर मार दी। इस घटना में उसके हाथ समेत शरीर में गंभीर चोट आई।

बच्चे को तुरंत न्यू सिविल अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी विभाग में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर वार्ड में भर्ती किया है। परिजनों ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में बच्चे का एक हाथ शरीर से कट गया है। हादसे का मंजर देख मौके पर मौजूद लोग सहम गए थे। मंदिर से दर्शन करने के बाद बच्चा खेलते-खेलते सडक़ पर पहुंच गया और अपनी ही मस्ती में सडक़ पर टेम्पों की चपेट में आ गया।

डिंडोली पुलिस ने टेम्पो चालक सचिन निवासी कुंदन राजेश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू की है। गौरतलब है कि हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। दुर्घटना के कुछ समय बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed