भुजबल को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी की दी गई है. यह धमकी उन्हें एक व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए मिली है. शिकायत के बाद नासिक पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

‘हिसाब बराबर हो जाएगा’
अधिकारी ने बताया कि नासिक में जब वह अपने घर पर थे तब उन्हें ये धमकी दी गई. धमकी में कहा गया है कि हिसाब बराबर हो जाएगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा मैसेज मराठी में भेजा गया था. इसमें उन्हें ठीक से व्यवहार करने की चेतावनी दी गई थी. साथ ही कहा गया था कि वे ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं बचेंगे. अगर इस चेतावनी को वो अगर नहीं मानेंगे तो हिसाब बराबर कर दिया जाएगा. धमकी भरे इस मैजेज को लेकर अंबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद नासिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि यह मैसेज कहां और किस नंबर से भेजा गया था. बता दें कि बीते दिनों एनसीबी के पूर्व जोनल चीफ समीन वानखेड़े को जान से मारने की धमकी दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *