सचिन जीआईडीसी में सो रही बच्ची पर स्लैब गिरने से मौत

सूरत. सचिन जीआईडीसी में रहने वाला एक मजदूर वर्ग परिवार रात में सो रहा था, तभी घर की छत का प्लास्टर उन पर गिर गया। इस घटना में माता-पिता के साथ सो रही एक साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि माता-पिता बाल-बाल बच गए।

नई सिविल और पुलिस के मुताबिक, सचिन जीआईडीसी क्षेत्र के रामेश्वर कॉलोनी में रहने वाले राहुल यादव पत्नी, एक बेटा और एक बेटी के साथ रहते हैं। सोमवार रात एक वर्षीय बेटी शिवानी यादव अपने माता-पिता के बगल में सो रही थी। इसी बीच रात करीब 3.30 बजे घर की छत का प्लास्टर टूटकर मासूम शिवानी के चेहरे पर गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद माता-पिता घायल बालिका को नई सिविल अस्पताल लेकर आए। ट्रॉमा सेंटर में शिवानी को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *