माता प्रसाद पांडे को बनाया गया यूपी विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष, सपा प्रमुख ने लगाई मुहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की रेस में इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर और तूफानी सरोज को पछाड़ते हुए माता प्रसाद पांडे ने जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी की ओर से माता प्रसाद पांडे को उत्तर प्रदेश विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है।

माता प्रसाद ब्राह्मण फेस माने जाते हैं। उन्होंने सपा की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का भी पद संभाला है। सपा की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए लेटर जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि माता प्रसाद को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इसके अलावा महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल, कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक और राकेश कुमार उर्फ आर के वर्मा को उपसचेतक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी लेटर के साथ चाचा शिवपाल यादव का नाम लिस्ट से बाहर हो गया। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थें कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देंगे। लेकिन सारे कयास विपरीत हो साबित हुए। सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक माता प्रसाद यादव परिवार के काफी करीबी मानें जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *