Close Menu
    What's Hot

    नूंह में साइबर अपराध पर बड़ा एक्शन, पुलिस की निगरानी में 58 गांव, सरपंचों को भेजे गए कानूनी नोटिस

    June 3, 2026

    अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर पॉज… अमित शाह-नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ मीटिंग में क्या हुआ?

    June 3, 2026

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»नूंह में साइबर अपराध पर बड़ा एक्शन, पुलिस की निगरानी में 58 गांव, सरपंचों को भेजे गए कानूनी नोटिस
    Crime

    नूंह में साइबर अपराध पर बड़ा एक्शन, पुलिस की निगरानी में 58 गांव, सरपंचों को भेजे गए कानूनी नोटिस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हरियाणा के नूंह जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 58 गांवों को निगरानी में रखा है. सरपंचों को नोटिस जारी कर साइबर अपराधियों को संरक्षण देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

    हरियाणा के नूंह जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है. ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत जिले के 58 गांवों को विशेष निगरानी में रखा गया है. पुलिस का कहना है कि इन गांवों का नाम बार-बार ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट और OLX फ्रॉड जैसे मामलों में सामने आया है. इसी वजह से प्रशासन ने अब गांव स्तर पर जवाबदेही तय करने की तैयारी की है.

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को इस विशेष अभियान के तहत चिन्हित गांवों के सरपंचों को कानूनी नोटिस जारी किए गए. नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि किसी सरपंच पर साइबर अपराधियों को शरण देने या उनकी मदद करने का आरोप साबित होता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. पुलिस ने इसे अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम बताया है.

    ऑपरेशन क्लीन’ का मुख्य उद्देश्य केवल साइबर ठगों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि उनके पूरे सपोर्ट सिस्टम को खत्म करना है. पुलिस का मानना है कि कई मामलों में अपराधियों को स्थानीय स्तर पर मदद और संरक्षण मिलता है, जिससे वे लंबे समय तक कानून की पकड़ से बच जाते हैं. अब ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार सामने आ रहे साइबर फ्रॉड मामलों के कारण पूरे जिले की छवि प्रभावित हो रही है. नूंह की पहचान अब साइबर अपराध के केंद्र के रूप में बनने लगी है, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय है. इसी वजह से गांवों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है.

    पुलिस के अनुसार, निगरानी में रखे गए अधिकांश गांव पुन्हाना, बिछौर और फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्रों में आते है. इन इलाकों से पहले भी साइबर ठगी के कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच के दौरान यह भी शिकायतें मिली हैं कि कुछ स्थानीय लोग अपराधियों को सहयोग या संरक्षण देते हैं.

    अधिकारियों ने बताया कि कई साइबर फ्रॉड मामलों की जांच में इन गांवों के लोगों की संलिप्तता सामने आई है. हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अपराधियों को मिलने वाले स्थानीय समर्थन की वजह से चुनौती बढ़ जाती है. इसलिए अब केवल अपराधियों ही नहीं, बल्कि उनकी मदद करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी.

    नूंह पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि साइबर अपराध में शामिल लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए और उनकी गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी जाए. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जिन गांवों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में किया जा रहा है, वहां विशेष अभियान चलाकर अपराधियों, उनके सहयोगियों और उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर पॉज… अमित शाह-नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ मीटिंग में क्या हुआ?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    June 2, 2026

    मुजफ्फरपुर में शूटर गोविंद की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, घटना के बाद पुलिस अलर्ट

    June 1, 2026

    ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई

    May 31, 2026

    दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड

    May 31, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    क्राइम सीन मैनेजमेंट में गिरिबाला सिंह ने ले रखी है ट्रेनिंग, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

    May 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नूंह में साइबर अपराध पर बड़ा एक्शन, पुलिस की निगरानी में 58 गांव, सरपंचों को भेजे गए कानूनी नोटिस

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    हरियाणा के नूंह जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 58 गांवों…

    अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर पॉज… अमित शाह-नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ मीटिंग में क्या हुआ?

    June 3, 2026

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    June 3, 2026
    Top Trending

    नूंह में साइबर अपराध पर बड़ा एक्शन, पुलिस की निगरानी में 58 गांव, सरपंचों को भेजे गए कानूनी नोटिस

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    हरियाणा के नूंह जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…

    अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर पॉज… अमित शाह-नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ मीटिंग में क्या हुआ?

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने का…

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार में भूचाल, बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, IT स्टॉक क्रैश

    By जनकल्याण टाइमJune 3, 2026

    शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को बेहद खराब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.