Close Menu
    What's Hot

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    June 11, 2026

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड
    Crime

    दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अजमेर में एक जलती हुई स्कॉर्पियो से चार लाशें मिलीं तो हर किसी को लगा कि बड़ा हादसा हुआ है. गांव में मातम पसरा था और एक महिला छाती पीट-पीटकर रो रही थी. लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कहानी पूरी तरह पलट गई. पुलिस का दावा है कि मातम मना रही वही महिला चार हत्याओं की साजिश में शामिल थी. दो पत्नियों के बीच विवाद से शुरू हुई कहानी खूनी अंत तक पहुंच गई.

    राजस्थान के अजमेर में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसमें क्राइम, फैमिली ड्रामा और धोखे का ऐसा कॉम्बिनेशन दिखा कि पुलिस वाले भी कुछ देर के लिए कन्फ्यूज हो गए. हाइवे किनारे जलती हुई स्कॉर्पियो मिली. अंदर और बाहर चार लाशें पड़ी थीं. गांव में चीख-पुकार मची थी. और घर के अंदर बैठी एक महिला छाती पीट-पीटकर रो रही थी. लेकिन पुलिस का दावा है कि वही महिला इस पूरे कत्लकांड की सबसे बड़ी किरदार निकली.

    कहानी अजमेर जिले के बोराडा थाना इलाके के श्रीरामपुरा गांव की है. गांव वालों ने सड़क किनारे एक स्कॉर्पियो को आग में जलते देखा. गाड़ी गांव से करीब 500 मीटर दूर खड़ी थी. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया.

    स्कॉर्पियो के अंदर तीन जली हुई लाशें थीं. एक शव गाड़ी के पास खेत में पड़ा मिला. पहले लगा कि शायद कोई बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. लेकिन पुलिस को जल्द ही कहानी में गड़बड़ नजर आने लगी.

    मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच राम सिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, दूसरी पत्नी सूर्यज्ञान देवी और रिश्तेदार महिमा चौधरी के रूप में हुई.

    जब पुलिस बाहर जलती गाड़ी और शवों की जांच कर रही थी, तब राम सिंह की पहली पत्नी सुनीता घर में गांव की महिलाओं के बीच बैठकर जोर-जोर से रो रही थी. कभी बेहोश होने का ड्रामा, कभी छाती पीटना, कभी चीखना. गांव वालों को लगा कि महिला सदमे में है. आखिर एक ही रात में उसका पति, सास और परिवार के लोगों की मौत हो चुकी थी. लेकिन पुलिस का कहना है कि महिला मातम का ड्रामा कर रही थी.

    शुरुआत में सुनीता ने पुलिस को बताया कि राम सिंह अपनी मां को सीने में दर्द होने पर अस्पताल लेकर गए थे. लेकिन फॉरेंसिक जांच में कहानी पलट गई. पुलिस को शवों पर चोट के निशान मिले. यानी मौत आग लगने से पहले हो चुकी थी. इसके बाद जांच का फोकस सड़क हादसे से हटकर हत्या पर चला गया.

    पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की. तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए. और फिर जांच सीधे परिवार तक पहुंच गई. पता चला कि राम सिंह की दो शादियां थीं. पहली पत्नी सुनीता और दूसरी पत्नी सूर्यज्ञान देवी. दोनों एक ही घर में रहती थीं. पुलिस के मुताबिक, दूसरी शादी को लेकर घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था.

    अजमेर एसपी हर्षवर्धन के मुताबिक, घटना वाली रात घर में जोरदार झगड़ा हुआ था. पुलिस का आरोप है कि इसी झगड़े के बाद सुनीता ने अपनी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर चार लोगों की हत्या कर दी.

    बताया जा रहा है कि धारदार हथियारों से हमला किया गया. हत्या के बाद शवों को घर से बाहर निकाला गया. फिर उन्हें राम सिंह की स्कॉर्पियो में रखा गया और हाइवे पर ले जाकर आग लगा दी गई, ताकि पूरा मामला हादसा लगे.

    पुलिस का कहना है कि जब जांच चल रही थी, तब आरोपी महिला पुलिस वालों के सामने ही बैठकर मातम मना रही थी. किसी को अंदाजा तक नहीं था कि शक की सुई उसी पर जाकर टिकेगी. एसपी ने कहा कि गांव वालों से मिली छोटी-छोटी जानकारियों और फॉरेंसिक जांच ने पूरी साजिश खोल दी.

    वारदात की पूरी टाइमलाइन जोड़ने में लगी पुलिस

    अब पुलिस ने सुनीता, उसकी बेटी और बेटे को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात की पूरी टाइमलाइन जोड़ने में लगी है.

    इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. गांव में लोग अब भी यही चर्चा कर रहे हैं कि जिस महिला को सब दिलासा दे रहे थे, पुलिस उसी को चार हत्याओं का आरोपी बता रही है.

    दो बीवियां, एक घर, लंबे समय से चल रहा विवाद, चार कत्ल और फिर नकली आंसुओं का ड्रामा… अजमेर का यह मामला किसी क्राइम वेब सीरीज जैसा लगता है, लेकिन पुलिस के मुताबिक यह पूरी तरह असली कहानी है.

    अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है. क्योंकि इस हत्याकांड के कई सवाल अभी बाकी हैं- हत्या की प्लानिंग कब हुई? क्या इसमें और लोग शामिल थे? और क्या परिवार के भीतर चल रहा विवाद इतना गहरा था कि उसने चार जिंदगियां खत्म कर दीं? फिलहाल अजमेर का यह केस पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक
    Next Article पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    ममता बनर्जी ने जिन कल्याण बनर्जी को काकोली घोष की जगह लोकसभा में चीफ व्हिप…

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026
    Top Trending

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    ममता बनर्जी ने जिन कल्याण बनर्जी को काकोली घोष की जगह लोकसभा…

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    एआई के नए डर से सेमीकंडक्‍टर और टेक शेयरों में गिरावट देखने…

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    बधाई हो! एक्ट्रेस इशिता दत्ता की बेटी 1 साल की हो गई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.