Close Menu
    What's Hot

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»जब नीतीश कुमार-लालू दुलारचंद यादव से वोट मांगने टाल गए थे… शिवानंद तिवारी ने सुनाया 1991 का किस्सा
    Political

    जब नीतीश कुमार-लालू दुलारचंद यादव से वोट मांगने टाल गए थे… शिवानंद तिवारी ने सुनाया 1991 का किस्सा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बीच मोकामा में जिंदगी सामान्य हो रही है. इस बीच पुराने समाजवादी नेता शिवानंद तिवारी ने 34 साल पहले की एक घटना को याद किया है जब नीतीश कुमार और लालू यादव एक चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव का सपोर्ट मांगने उनके घर पहुंचे थे.

    बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा का अपना दूसरा चुनाव लड़ रहे थे. उनकी सीट थी बिहार की बाढ़ लोकसभा सीट. कहानी 34 साल पुरानी है. 1991 की. तब लालू यादव और नीतीश कुमार जनता दल में एक ही साथ थे. चुनाव की तैयारियों के बीच नीतीश कुमार ने लालू यादव को कहा कि चलकर दुलारचंद से मिल लिया जाए. जिन इलाकों में उनका प्रभाव है वहां का भी वोट सुरक्षित कर लिया जाए. नीतीश कुमार के आग्रह पर लालू यादव ने कहा कि आप दुलारचंद को इतना महत्व क्यों दे रहे हैं?

    दुलारचंद यादव के राजनीतिक प्रभाव की ये कहानी उनकी हत्या के बाद आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है.

    इस पोस्ट में शिवानंद तिवारी ने 1991 में हुए लोकसभा चुनाव की कहानी सुनाई है. नीतीश कुमार 1989 में पहली बार बाढ़ क्षेत्र से सांसद बने थे. लेकिन तब देश में अस्थिरता का माहौल था. इस बीच वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकारें केंद्र में आई लेकिन कोई भी सरकार अपना टर्म पूरा नहीं कर सकी.

    1991 में देश में फिर से लोकसभा चुनाव हो रहे थे और नीतीश कुमार दूसरी बार बिहार के बाढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे.

    दुलारचंद यादव से अपनी पहली मुलाकात की कहानी सुनाते हुए शिवानंद तिवारी ने लिखा है, “पहली मर्तबा 1991 के लोकसभा चुनाव के समय दुलार चंद जी को देखा था. नीतीश जी लोकसभा का अपना दूसरा चुनाव लड़ रहे थे.”

    शिवानंद तिवारी वरिष्ठ समाजवादी नेता हैं. वे अभी लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी माने जाते हैं. 1970 के दशक में जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े तिवारी ने जनता दल से राजनीति शुरू की थी. लंबे राजनीतिक करियर में वे विधायक रहे और राज्यसभा भी गए. आरजेडी प्रवक्ता के रूप में उन्होंने लंबे समय तक काम किया.

    शिवानंद तिवारी बताते हैं कि उस दौरा लालू नीतीश जनता दल में थे. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, “मोकामा टाल के इलाके में शायद ‘ताड़ तर’ का इलाका दुलारचंद जी के प्रभाव में था. वहां के तीन-चार बूथ पर वे एकतरफ़ा वोट डलवा देते थे. हम लोग साथ ही बैठे थे. नीतीश जी ने लालू जी को कहा कि चलकर दुलारचंद से मिल लिया जाए. उनके प्रभाव का वोट भी सुरक्षित कर लिया जाए. लालू जी ने कहा कि क्यों आप दुलार चंद को इतना महत्व दे रहे हैं! लेकिन नीतीश जी तो अलग मिजाज वाले ठहरे.”

    आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी बताते हैं कि नीतीश दुलारचंद यादव से मिलना चाहते थे. उन्होंने लालू से कहा, “अरे भाई वहां जो तीन चार बूथ है उसको भी ‘प्लग’ कर दिया जाए. नीतीश जी का इसरार ऐसा था तो तय हो गया कि दुलारचंद जी के यहां चला जाए. बसनुमा रथ में कारवां निकला. उसमें पत्रकारों की टोली भी शामिल हो गई. कैमरा वाले भी थे…”

    फिर ये कारवां ‘ताड़ तर’पहुंचा. बता दें कि दुलारचंद यादव मोकामा के तारतर के ही रहने वाले हैं. शिवानंद तिवारी ने इसका जिक्र ताड़ तर के रूप में किया है. उन्होंने आगे लिखा है, “वहां हजारों की भीड़ जमा थी. दुलारचंद ने सबका सत्कार किया और नीतीश जी के सर पर पगड़ी बांधी. लालू जी के सर तो पर बांधा ही. फोटो पत्रकारों को अच्छी तस्वीर मिल गई. मुझे याद है कि उसके कुछ ही दिनों बाद गांधी मैदान में पुस्तक मेला लगा था. वहां… नीतीश कुमार को पगड़ी बांधते दुलारचंद जी की वही बड़ी तस्वीर टंगी थी.

    शिवानंद तिवारी कहते हैं कि दुलारचंद जी का मृत शरीर मीडिया में देखकर यह घटना याद आ गई. उनका फोटो देखा, उनके ख़ास मूंछ के साथ. उस मूंछ के बगैर मैं दुलारचंद जी की कल्पना नहीं कर सकता था.

    बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में पुलिस ने जेडीयू नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवादे और दावे के बीच झूलती बिहार की राजनीति
    Next Article धोरीमन्ना के मरीजों को अहमदाबाद में मिलेगी मदद:नंदलाल गीगल के सुपौत्रों ने की गीगल फाउंडेशन की शुरुआत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शाह का तंज- गुजरात के स्थानीय चुनाव में कांग्रेस का हुआ सफाया, खाता भी नहीं खोल पाई आम आदमी पार्टी

    May 17, 2026

    क्या बीजेपी में शामिल होंगे NCP नेता रोहित पवार, खुद बताया पूरा सच?

    May 17, 2026

    कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए निर्णय लेने का कांग्रेस नेता ने दावा किया राज्य सरकार अडाणी से 6 हजार करोड़ की बिजली खरीदेगी : शक्तिसिंह सरकार ने बात छिपाई, कहा कि ऐसा कोई मुद्दा अभी नहीं हुआ इस बारे में मुख्यमंत्री स्पष्टीकरण दें, ऐसी गोहिल की मांग

    May 16, 2026

    केरल के भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का फैसला, सीएम काफिले को तीन गाड़ियों तक किया सीमित

    May 16, 2026

    बंगाल: सत्ता बदलते ही दुर्गा पंडालों का रंग भी बदला, पूजा समितियों में ‘कमल’ और शुभेंदु के पोस्टर!

    May 15, 2026

    राजनीति से दूर, ये काम करते थे प्रतीक यादव, Lamborghini कार… इतनी नेटवर्थ

    May 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी हो…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Top Trending

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 के घरौंदा अपॉर्टमेंट में बंद फ्लैट को निशाना बनाकर…

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे से एक और अभियुक्त…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.