Close Menu
    What's Hot

    पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

    May 31, 2026

    दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड

    May 31, 2026

    आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर
    Political

    पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 31, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP ने 8 में से 5 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर बताया. हालांकि कांग्रेस ने कपूरथला में AAP को हराया, जबकि BJP अबोहर में जीती और पठानकोट में मजबूत रही.

    पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त परचम लहराया है. शुक्रवार को आए नतीजों में राज्य के कुल 8 नगर निगमों में से 5 पर आम आदमी पार्टी ने एकतरफा कब्जा जमा लिया. इस बंपर जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का ‘ट्रेलर’ करार दिया है. हालांकि, इस चुनावी मुकाबले में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और बीजेपी ने भी कुछ सीटों पर बड़ी जीत हासिल की हैं. चुनावों के इस फैसले के बाद जहां आम आदमी पार्टी के खेमे में भारी जश्न का माहौल है, वहीं विपक्षी दल काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं.

    अगर आंकड़ों के हिसाब से समझें तो पंजाब में कुल 8 नगर निगमों, 75 नगर काउंसिलों और 20 नगर कमेटियों के लिए वोट डाले गए थे. इसमें से 8 नगर निगमों के नतीजों को देखें तो आम आदमी पार्टी ने मोहाली, बरनाला, बटाला, मोगा और बठिंडा समेत 5 जगहों पर कब्जा जमाया है. वहीं, कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में बाजी मारी है, जबकि बीजेपी ने अबोहर में पूर्ण बहुमत हासिल किया और पठानकोट में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कुल 1977 वार्डों में से आम आदमी पार्टी के खाते में 954 सीटें आई हैं, जो बहुमत से कहीं ज्यादा हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही जिसने 390 वार्ड जीते, जबकि निर्दलीयों ने 251, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 191 और बीजेपी ने 170 वार्डों पर कब्जा जमाया. इसके अलावा नगर काउंसिल की 75 में से करीब 45 सीटों पर भी आम आदमी पार्टी का ही दबदबा देखने को मिला है.

    इस चुनावी मुकाबले में जहां आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिला, वहीं कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की. यहां 50 में से 31 वार्ड जीतकर कांग्रेस ने AAP को बड़ा झटका दिया. दूसरी तरफ बीजेपी ने अबोहर नगर निगम अपने नाम किया, जबकि पठानकोट में वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इन नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनता ने उनकी सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने ‘ED वाली पार्टी’ को नकार दिया, क्योंकि राज्य की जनता दबाव की राजनीति पसंद नहीं करती.

    वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के शहर-शहर से आज ‘ED पार्टी’ का बिल्कुल सफाया हो गया है. पिछले कुछ दिनों में इन्होंने ED का इस्तेमाल करके पूरे पंजाब के छोटे-छोटे दुकानदारों, आम व्यापारियों और हिंदू व्यापारियों को जिस तरह से डराया-धमकाया और परेशान किया, आज जनता ने वोट की चोट से उसका पूरा बदला ले लिया है. उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के सभी व्यापारियों को सतर्क करना चाहता हूं कि इस करारी हार के बाद ये लोग आने वाले दिनों में और ज्यादा रेड करने की प्लानिंग कर सकते हैं. आप सब सावधान रहें, हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ मजबूती से खड़ी है और हम इन्हें पंजाब से भगाकर ही दम लेंगे.

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ लोग लगातार यह अफवाह फैला रहे थे कि आम आदमी पार्टी सिर्फ गांवों में चलती है, शहरों में कमजोर है. आज निकाय चुनाव के नतीजों ने ऐसे लोगों का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया. इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि शहरों में भी हमारी पार्टी बेहद मजबूत है. पंजाब के शहरी लोगों का आम आदमी पार्टी पर अब उतना ही भरोसा है जितना ग्रामीण इलाकों के लोगों का है. वहां की जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के शानदार कामों पर एक तरह से अपनी मुहर लगा दी है.

    एक्सपर्ट बोले- निकाय चुनाव की जीत विधानसभा का पैमाना नहीं

    आम आदमी पार्टी भले ही इस समय जश्न मना रही है, लेकिन राजनीतिक जानकार इस नतीजे को साल 2027 के विधानसभा चुनाव का फाइनल पैमाना नहीं मान रहे हैं. पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे राज्य के मुख्य चुनावों से बिल्कुल अलग होते हैं. उन्होंने इतिहास का उदाहरण देते हुए समझाया कि साल 2021 के निकाय चुनावों में कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल की थी, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में वह बुरी तरह हार गई. ठीक इसी तरह, साल 2015 में अकाली दल ने निकाय चुनाव जीते थे, पर 2017 में सत्ता गंवा दी थी. एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इन नतीजों ने बीजेपी को साफ संदेश दिया है कि वह पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन के बिना कमजोर है.

    इधर, चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद विपक्ष ने आम आदमी पार्टी पर सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाना शुरू कर दिया है. अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि सरकार ने जीतने के लिए धांधली का सहारा लिया है. कांग्रेस ने भी वोटों की गिनती में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं, खासकर गिद्दरबाहा सीट पर जहां 19 में से 17 वार्डों पर आम आदमी पार्टी को विजेता घोषित किया गया है. बहरहाल, आरोपों और दावों के बीच फिलहाल पंजाब के शहरी इलाकों में आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत साबित कर दी है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    May 30, 2026

    सोहारी पंचायत चुनाव: मारपीट और हिंसक झड़प मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल

    May 28, 2026

    यूपी के सभी ग्राम प्रधान अब बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव

    May 27, 2026

    संघ फिर तैयार करेगा यूपी में चुनावी जमीन? भागवत के दौरे से ट्रिपल S मॉडल को धार

    May 25, 2026

    पंजाब: 2027 से पहले सेमीफाइनल साबित होंगे निकाय चुनाव, समझिए क्यों AAP के लिए है असल अग्निपरीक्षा

    May 24, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी

    May 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP ने 8 में से 5 नगर निगमों पर जीत…

    दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड

    May 31, 2026

    आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

    May 31, 2026
    Top Trending

    पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP ने 8 में से 5 नगर…

    दो बीवियां, चार लाशें और मातम का ड्रामा… रोंगटे खड़े कर देगी अजमेर हत्याकांड

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    अजमेर में एक जलती हुई स्कॉर्पियो से चार लाशें मिलीं तो हर…

    आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    बॉलीवुड डीवा सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल मुंबई के बांद्रा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.