Close Menu
    What's Hot

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    June 11, 2026

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»यूपी के सभी ग्राम प्रधान अब बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव
    Political

    यूपी के सभी ग्राम प्रधान अब बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 27, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. अब सभी निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया जाएगा. नई पंचायतों के गठन या अधिकतम छह महीने तक प्रधान प्रशासनिक काम संभालेंगे. सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए नया आयोग भी गठन पहले ही कर दिया है.

    उत्तर प्रदेश के गांवों में अब सत्ता की तस्वीर बदलने वाली है. पंचायतों का कार्यकाल खत्म होते ही हजारों ग्राम प्रधान कुर्सी छोड़ेंगे नहीं, बल्कि नए अधिकार के साथ फिर उसी कुर्सी पर बैठेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि नई पंचायतों के गठन तक पुराने प्रधान ही गांवों के प्रशासक बनकर काम संभालेंगे. पंचायत चुनाव और ओबीसी आरक्षण के बीच आए इस फैसले ने गांव की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. अब हर चौपाल पर चर्चा इसी बात की है कि आखिर योगी सरकार ने चुनाव से पहले इतना बड़ा दांव क्यों चला.

    26 मई को खत्म हो रहा पंचायतों का कार्यकाल

    प्रदेश की ग्राम पंचायतों का वर्तमान कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि नई पंचायतों के गठन तक गांवों का कामकाज कौन संभालेगा. अब सरकार ने इसका जवाब दे दिया है. सरकारी आदेश के मुताबिक 27 मई 2026 से सभी निवर्तमान ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव में प्रशासक के रूप में काम करेंगे. यह व्यवस्था नई पंचायतों के गठन तक या अधिकतम छह महीने तक लागू रहेगी. सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए अधिकृत कर दिया है. यानी हर जिले में डीएम निवर्तमान प्रधानों को औपचारिक रूप से प्रशासक नामित करेंगे

    प्रधान रहेंगे, लेकिन नहीं ले सकेंगे बड़े फैसले

    हालांकि सरकार ने इस व्यवस्था के साथ कुछ सख्त शर्तें भी जोड़ दी हैं. प्रशासक बनाए गए प्रधान सिर्फ सामान्य और रूटीन प्रशासनिक काम ही कर सकेंगे. उन्हें कोई बड़ा नीतिगत फैसला लेने की अनुमति नहीं होगी. यानी गांव में रोजमर्रा के काम सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, छोटी प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की सामान्य निगरानी जैसे कार्य जारी रहेंगे, लेकिन नई योजना या बड़े वित्तीय फैसले नहीं लिए जा सकेंगे

    विशेष परिस्थिति में डीएम की अनुमति जरूरी

    सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर किसी गांव में कोई विशेष स्थिति बनती है और बड़ा निर्णय लेना जरूरी होता है, तो प्रधान सीधे फैसला नहीं ले सकेंगे. ऐसे मामलों में प्रस्ताव पहले जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा. डीएम की मंजूरी के बाद ही कोई निर्णय लागू हो सकेगा. सरकार का कहना है कि इसका मकसद प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना और चुनाव से पहले किसी तरह के विवाद से बचना है. सरकार के इस फैसले के बाद गांवों में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. कई प्रधान इसे राहत भरा फैसला मान रहे हैं क्योंकि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी उनका प्रभाव बना रहेगा. वहीं विपक्षी दल इसे पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में इस फैसले का असर इसलिए भी ज्यादा माना जा रहा है क्योंकि ग्राम प्रधान गांव की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक इकाई माने जाते हैं.

    पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण का बड़ा गणित

    दरअसल पंचायत चुनाव से पहले सरकार पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर भी बड़ी तैयारी में जुटी हुई है. इसी को लेकर सरकार ने समर्पित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है. यह आयोग तय करेगा कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का स्वरूप क्या होगा और किन सीटों पर कितना आरक्षण लागू किया जाएगा. सरकार द्वारा बनाए गए इस आयोग की कमान इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राम औतार सिंह को सौंपी गई है.

    कौन-कौन हैं आयोग में

    यह आयोग पांच सदस्यीय है. इसमें रिटायर्ड अपर जिला जज बृजेश कुमार, रिटायर्ड अपर जिला जज संतोष कुमार विश्वकर्मा, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और रिटायर्ड आईएएस एसपी सिंह को सदस्य बनाया गया है. आयोग का मुख्यालय लखनऊ में बनाया गया है और जल्द ही यह प्रदेशभर में सर्वे का काम शुरू करेगा.

    पहले भी संभाल चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी

    जस्टिस राम औतार सिंह इससे पहले भी बड़ा जिम्मा संभाल चुके हैं. जब वर्ष 2022-23 में निकाय चुनाव के दौरान ओबीसी आरक्षण को लेकर विवाद हुआ था, तब भी उन्हें समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. उस समय उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बड़ा सर्वे कराया गया था, जिसके आधार पर निकाय चुनाव में आरक्षण लागू किया गया. सरकार को उम्मीद है कि पंचायत चुनाव में भी उनका अनुभव काम आएगा और आयोग तय समय में अपनी रिपोर्ट सौंप देगा.

    क्या करेगा यह आयोग

    यह आयोग पंचायत स्तर पर पिछड़े वर्ग की सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक भागीदारी का अध्ययन करेगा. सरल भाषा में कहें तो आयोग यह पता लगाएगा कि गांव की राजनीति में ओबीसी समुदाय की कितनी हिस्सेदारी है और उन्हें कितना प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. इसी रिपोर्ट के आधार पर पंचायत चुनाव में आरक्षण का अंतिम फार्मूला तैयार होगा.

    सिर्फ छह महीने का समय

    सरकार ने आयोग को सीमित समय दिया है. आदेश के मुताबिक आयोग का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से सिर्फ छह महीने होगा. यानी आयोग को इसी अवधि में सर्वे, अध्ययन और रिपोर्ट तैयार करनी होगी. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि सरकार पंचायत चुनाव ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहती, इसलिए आयोग को कम समय दिया गया है.

    क्यों बनाना पड़ा नया आयोग

    दरअसल प्रदेश में पहले से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग मौजूद है, लेकिन उसका मूल कार्यकाल अक्टूबर 2025 में समाप्त हो चुका था. हालांकि सरकार ने उसका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक बढ़ाया, लेकिन कानूनी रूप से उसके पास समर्पित आयोग जैसे अधिकार नहीं थे. नियमों के मुताबिक ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए विस्तृत सर्वे और आरक्षण निर्धारण का काम सिर्फ वैध समर्पित आयोग ही कर सकता है. इसी वजह से योगी सरकार ने नया आयोग गठित करने का फैसला लिया.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरणवीर सिंह पर बैन! FWICE की सफाई के बाद भी नहीं थमा विवाद, सेलेब्स ने लगाई क्लास
    Next Article एक्शन मोड में बंगाल पुलिस! हावड़ा के रंगदार की दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर कच्छा-बनियान में घुमाया
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    June 11, 2026

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    June 4, 2026

    अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर पॉज… अमित शाह-नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ मीटिंग में क्या हुआ?

    June 3, 2026

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बीरेन सिंह, रवनीत बिट्टू और नरोत्तम मिश्रा समेत कई नामों की चर्चा

    June 1, 2026

    पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

    May 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    ममता बनर्जी ने जिन कल्याण बनर्जी को काकोली घोष की जगह लोकसभा में चीफ व्हिप…

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026
    Top Trending

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    ममता बनर्जी ने जिन कल्याण बनर्जी को काकोली घोष की जगह लोकसभा…

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    एआई के नए डर से सेमीकंडक्‍टर और टेक शेयरों में गिरावट देखने…

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    बधाई हो! एक्ट्रेस इशिता दत्ता की बेटी 1 साल की हो गई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.