Close Menu
    What's Hot

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    July 6, 2026

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    July 5, 2026

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Gujarat: नवसारी तट से 60 किलोग्राम चरस बरामद, कीमत 30 करोड़ आंकी गई; एक हफ्ते में गुजरात में ऐसी चौथी घटना
    Blog

    Gujarat: नवसारी तट से 60 किलोग्राम चरस बरामद, कीमत 30 करोड़ आंकी गई; एक हफ्ते में गुजरात में ऐसी चौथी घटना

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नवसारी। पुलिस ने गुरुवार को गुजरात के नवसारी जिले के ओंजाल गांव के पास समुद्र तट से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, तट से 30 करोड़ रुपये कीमत की 60 किलोग्राम चरस से भरे 50 पैकेट बरामद किए गए हैं। यह एक सप्ताह में चौथी घटना है, जब दक्षिण गुजरात क्षेत्र में तटरेखा से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील अग्रवाल ने बताया कि हफ्ते की शुरुआत में सूरत और वलसाड जिलों के तटीय क्षेत्रों से चरस के पैकेट जब्त किए गए थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने नवसारी के तटरेखा की जांच के लिए कई टीमें बनाईं थीं।

    1000 ग्राम चरस की कीमत 50 लाख रुपये
    एसपी ने बताया कि हमारे तलाशी अभियान के दौरान हमने चरस के 50 पैकेट बरामद किए। यह ओंजल गांव के पास समुद्र तट पर पांच अलग-अलग स्थानों पर लावारिस पड़े थे। हर पैकेट में 1,200 ग्राम चरस थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1000 ग्राम चरस की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। कुल मिलाकर हमने 30 करोड़ रुपये की कीमत की 60 किलोग्राम चरस जब्त की है।
    विज्ञापन

    प्लास्टिक और कपड़े के जरिए छिपाया गया
    अग्रवाल ने बताया कि हर पैकेट के अंदर मादक पदार्थ को प्लास्टिक और कपड़े के जरिए छिपाया गया था। इन पैकेटों पर उर्दू और अफगानी में कुछ लिखा हुआ था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये पैकेट कुछ समय के लिए समुद्र में बह गए और फिर यहां किनारे पर आ गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जिले के तट पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

    एक हफ्ते में गुजरात में ऐसी चौथी घटना
    इससे पहले 12 अगस्त को वलसाड जिले के उदवाड़ा गांव के पास तट पर चरस के 10 पैकेट बरामद किए गए थे। एक दिन बाद पुलिस ने सूरत शहर के बाहरी इलाके में हजीरा गांव के पास समुद्र तट पर पड़े 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के चरस के तीन पैकेट बरामद किए थे। उसी दिन पुलिस ने वलसाड जिले के दांती समुद्र तट से 10 करोड़ रुपये मूल्य के चरस के 21 पैकेट बरामद किए थे।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिंदे सरकार की ‘एक राज्य, एक यूनिफॉर्म’ योजना फेल? 44 लाख से अधिक स्कूली बच्चों को नहीं मिली स्कूल ड्रेस
    Next Article नागरिकों को सेवाओं की गारंटी देने का पायलट प्रोजेक्ट राज्य के अन्यजिलों में भी किया जाएगा लागू-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की लाइफ पर है, जिन्हें कथित तौर 1995…

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    July 5, 2026

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026
    Top Trending

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की लाइफ पर है, जिन्हें…

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    एक शादी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में पत्नी ने…

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पूछताछ के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.