Close Menu
    What's Hot

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    July 5, 2026

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026

    🚨 प्रेरणादायक पहल: “पानी है तो कल है” – नवसारी के Vispi Kasad Ji का जल संरक्षण अभियान 💧🌧️नवसारी (गुजरात):बारिश का पानी यदि सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो भविष्य में पानी की कमी जैसी बड़ी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नवसारी के Vispi Kasad Ji लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल
    Crime

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    एक शादी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में पत्नी ने कथित तौर पर कहा- जो इसे मार देगा, उसे एक लाख रुपये दूंगी. उस वक्त शायद किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया होगा. लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद वही बात एक हत्याकांड की साजिश में बदल गई. ये कहानी महाराष्ट्र के नागपुर की है. पुलिस ने पत्नी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार

    महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी से पति को जिंदगीभर साथ निभाने की उम्मीद थी, उसी ने पति की मौत का सौदा कर दिया और एक लाख रुपये की सुपारी दे दी. उसने पचास हजार रुपये एडवांस भी दिए थे. इसके बाद रात के अंधेरे में पति को मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं.

    घटना नागपुर के भांडेवाड़ी पुलिस थाना इलाके की है. बीती रात कुख्यात अपराधी गणेश उर्फ गुरुदेव बोरकर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी. मृतक गणेश बोरकर पर हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. आरोप है कि शराब की लत और घरेलू हिंसा के बीच वह अक्सर अपनी पत्नी मनीषा के साथ मारपीट करता था.

    पुलिस जांच में सामने आया कि मनीषा की यह दूसरी शादी थी. पहले पति से उसकी दो बेटियां हैं. महिला ने पुलिस को बताया कि गणेश न केवल उसे प्रताड़ित करता था, बल्कि उसकी बेटियों पर भी गलत नजर रखता था. घर वापस नहीं आने पर जान से मारने की धमकियां भी देता था.

    आरोप है कि गणेश बोरकर ने करीब डेढ़ महीने पहले कन्हान में एक पारिवारिक शादी के दौरान मनीषा के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट और गाली-गलौज की थी. गुस्से में मनीषा ने वहीं ऐलान कर दिया था कि जो कोई गणेश की हत्या करेगा, उसे एक लाख रुपये दिए जाएंगे. इसी दौरान मौजूद ददू उर्फ अभिजीत साखरे और अमन उर्फ नाटो पप्पू कैतवार ने इस प्रपोजल को सीरियस ले लिया और सुपारी लेकर हत्या की साजिश रच दी

    पुलिस के मुताबिक, मनीषा ने अपने गहने बेचकर पैसों का इंतजाम किया और अमन को 50 हजार रुपये एडवांस दिए. बीती रात अमन अपने दो अन्य साथियों के साथ पहले गणेश की रेकी करता रहा और मौका मिलते ही धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

    इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मनीषा बोरकर और अभिजीत उर्फ ददू साखरे को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में मनीषा ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है. वहीं इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. एसीपी नागपुर शिवप्रसाद पारवे का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026

    छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, पुलिस की गाड़ी से खींचकर युवक की हत्या, बवाल के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    July 2, 2026

    दिल्ली: चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, मोबाइल से रिकॉर्ड की आरोपी की करतूत

    July 1, 2026

    तो क्या बच जाएंगे सिया और चेतन, केतन की मौत का ना कोई चश्मदीद और ना कोई गवाह

    June 30, 2026

    केतन हत्याकांड में नया खुलासा! लोकेशन ट्रेस होने का डर, मोबाइल छोड़कर किले पर गया था चेतन

    June 27, 2026

    मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    एक शादी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में पत्नी ने कथित तौर पर…

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026

    🚨 प्रेरणादायक पहल: “पानी है तो कल है” – नवसारी के Vispi Kasad Ji का जल संरक्षण अभियान 💧🌧️नवसारी (गुजरात):बारिश का पानी यदि सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो भविष्य में पानी की कमी जैसी बड़ी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नवसारी के Vispi Kasad Ji लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    July 5, 2026
    Top Trending

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    एक शादी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में पत्नी ने…

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पूछताछ के…

    🚨 प्रेरणादायक पहल: “पानी है तो कल है” – नवसारी के Vispi Kasad Ji का जल संरक्षण अभियान 💧🌧️नवसारी (गुजरात):बारिश का पानी यदि सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो भविष्य में पानी की कमी जैसी बड़ी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नवसारी के Vispi Kasad Ji लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    वे अपने क्षेत्र में वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) का व्यावहारिक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.