Close Menu
    What's Hot

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    June 26, 2026

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    June 26, 2026

    🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने 401 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, गर्भवती महिला के प्रति मानवीय व्यवहार ने जीता देश का दिल

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द
    Crime

    मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में 22 वर्षीय मयंक रमेश लोहार की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. विरार निवासी मयंक अंधेरी में सेल्समैन था और रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करता था. भारी बारिश के दौरान दरवाजा बंद करने की बात पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने उस पर हमला कर दिया.

    मुंबई की लोकल ट्रेन में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. भारी बारिश के बीच लोकल ट्रेन का दरवाजा बंद रखने को लेकर हुए झगड़े में 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच हुई. 

    मृतक की पहचान मयंक रमेश लोहार के रूप में हुई है. मृतक की बहन ने आजतक से कहा कि मेरा भाई कभी किसी से बात नहीं करता था, वो ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा भी नहीं होता था, उसका किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था, फिर भी उसे मार दिया. परिवार ने कहा कि ट्रेन में लोग हथियार लेकर क्यों चल रहे हैं, और बात बात पर लोगों की जान ले लेते हैं.

    एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में काम करता था आरोपी

    मुंबई लोकल ट्रेन में 22 वर्षीय मयंक लोहार की हत्या के मामले में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रेलवे पुलिस की टीम ने आरोपी रोशन सुवर्णा को कुर्ला इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेलवे पुलिस ने छह विशेष टीमें गठित की थीं, जो लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं. जांच के दौरान आरोपी के पिता से की गई गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस को उसका लोकेशन मिला, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपी रोशन सुवर्णा की उम्र 30 वर्ष है और वह मुंबई एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में काम करता था. फिलहाल पुलिस उससे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

    पुलिस के अनुसार, मयंक और आरोपी दोनों अंधेरी स्टेशन से फर्स्ट क्लास कोच में सवार हुए थे. यात्रा के दौरान तेज बारिश के कारण ट्रेन का दरवाजा बंद रखने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकालकर मयंक के पेट में वार कर दिया.

    हमले में गंभीर रूप से घायल मयंक ट्रेन के डिब्बे में ही गिर पड़ा. वहीं, आरोपी बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन से कूदकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर पहुंचने वाली थी, तभी आरोपी मौके से भाग निकला.

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन रात 11:22 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में शव को कानूनी प्रक्रिया के लिए कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेज दिया गया.

    कौन था मयंक?

    मयंक लोहार विरार क्षेत्र का निवासी था और अंधेरी स्थित वेस्टसाइड स्टोर में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था. वह रोजाना अंधेरी से विरार के बीच लोकल ट्रेन से सफर करता था. सोमवार रात वह चर्चगेट से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में यात्रा कर रहा था. भारी बारिश के कारण रात करीब 10 बजे उसने एक सहयात्री से ट्रेन का दरवाजा बंद करने का अनुरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गया.

    आरोप है कि गुस्से में आकर दूसरे यात्री ने मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे चाकू मार दिया. इस हमले में मयंक की मौके पर ही मौत हो गई.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षरा सिंह की बॉलीवुड में बैक-टू-बैक एंट्री, क्या हिंदी फिल्मों में ‘हिट मशीन’ बन रहे हैं भोजपुरी स्टार्स?
    Next Article सोना-चांदी के दाम में उछाल, लेकिन बिखर गए गोल्ड-सिल्वर ETF
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    June 24, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026

    मोबाइल छिनैती के बाद खौफनाक अंत, भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

    June 21, 2026

    55 मोबाइल जमीन पर पटके और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, नूंह के गांव ने पेश की मिसाल

    June 19, 2026

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “रहम नज़र… साईं” की यह तस्वीर केवल…

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    June 26, 2026

    🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने 401 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, गर्भवती महिला के प्रति मानवीय व्यवहार ने जीता देश का दिल

    June 26, 2026
    Top Trending

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “रहम नज़र… साईं” की…

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    श्रीलंका सरकार द्वारा सांसदों की पेंशन व्यवस्था समाप्त करने के फैसले ने…

    🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने 401 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, गर्भवती महिला के प्रति मानवीय व्यवहार ने जीता देश का दिल

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    चेन्नई | जून 2026 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी. जोसेफ विजय)…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.