Close Menu
    What's Hot

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»बांग्लादेश में बढ़ रहे हिंसक प्रदर्शन को देख सुप्रीम कोर्ट ने HC के फैसले को किया रद्द
    Blog

    बांग्लादेश में बढ़ रहे हिंसक प्रदर्शन को देख सुप्रीम कोर्ट ने HC के फैसले को किया रद्द

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Seeing the increasing violent protests in Bangladesh
    Seeing the increasing violent protests in Bangladesh
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ढाका: बांग्लादेश में लगभग दो सप्ताह से चल रहे हिंसक प्रदर्शन में अब एक नया मोड़ आ गया है जहां हिंसक प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को सरकारी नौकरियों में कोटा व्यवस्था को बरकरार रखने के हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह खत्म नहीं किया।
    सुप्रीम कोर्ट ने हिसंक प्रदर्शन पर हाईकोर्ट के आदेश को अवैध बताया है। जिसके बारे में अटॉर्नी जनरल एएम अमीनुद्दीन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कोटा व्यवस्था को बरकरार रखने के हाईकोर्ट के आदेश को अवैध माना है।

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला
    इसके साथ ही अरॉर्नी जनरल ने कहा कि शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में सरकारी नौकरियों में 93 फीसदी पदों को योग्यता के आधार पर भरने का आदेश दिया, जबकि 1971 के मुक्ति संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों और अन्य श्रेणियों के लिए सिर्फ 7 फीसदी पद आरक्षित करने को कहा।

    बांग्लादेश में कैसा है आरक्षण का प्रावधान
    जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश में फिलहाल लागू कोटा व्यवस्था के तहत 56 फीसदी सरकारी नौकरियां आरक्षित थीं। इनमें से 30 फीसदी 1971 के मुक्ति संग्राम के सेनानियों के वंशजों के लिए, 10 फीसदी पिछड़े प्रशासनिक जिलों के लिए, 10 फीसदी महिलाओं के लिए, 5 फीसदी जातीय अल्पसंख्यक समूहों के लिए और 1 फीसदी विकलांग लोगों के लिए आरक्षित थे। स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को दिए गए 30 फीसदी आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आपको बता दें कि हर साल बांग्लादेश में करीब 3 हजार सरकारी नौकरियां निकलती हैं, जिसके लिए करीब 4 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं।

    2018 में भी हुआ था आंदोलन
    इसके साथ ही आपको बता दें कि इससे पहले साल 2018 में इसी कोटा सिस्टम के खिलाफ बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलन हुआ था। तब शेख हसीना सरकार ने कोटा सिस्टम को निलंबित करने का फैसला किया था। मुक्ति संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों ने सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने पिछले महीने शेख हसीना सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था और कोटा सिस्टम को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

    133 लोगों ने गवाई जान
    मिली जानकारी के लिए बता दें कि दो सप्ताह से बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है और 3000 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री शेख हसीना के आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे छात्रों के विरोध के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘अगर स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों को (कोटा का) लाभ नहीं मिलेगा, तो क्या रजाकारों के पोते-पोतियों को मिलेगा?’ प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस बयान के बाद प्रदर्शनकारी छात्र और ज़्यादा आक्रामक हो गए, जिससे पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और बढ़ गई। जवाब में उन्होंने ‘तुई के? अमी के? रजाकार, रजाकार! (तुम कौन हो? मैं कौन हूँ? रजाकार, रजाकार!)’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

    Bangladesh Dhaka increasing violent protests in Bangladesh Supreme Court
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवरुण धवन के साथ बनेगी मृणाल ठाकुर की जोड़ी, इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे स्टार
    Next Article धर्म नहीं आरक्षण की राजनीति की तरफ मुड़ रहा महाराष्ट्र, उद्धव-अवधेश की मुलाकात से निकला संदेश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े संगठनों के बीच…

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026
    Top Trending

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े…

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.