वरुण धवन के साथ बनेगी मृणाल ठाकुर की जोड़ी, इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे स्टार

Date:

Share post:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने डेविड धवन की अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के जोड़ी बनेगी। पहली बार दोनों स्टार बड़े पर साथ में नजर आएंगे। वरुण धवन की आगामी अनाम फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में पूरा हो गया है। इसी के साथ वरुण और डेविड धवन ये चौथी फिल्म हो जाएगी। इससे पहले ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्म में साथ में काम कर चुके हैं।

वरुण धवन अभी अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर काम कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार अगला शेड्यूल नवंबर में निर्धारित किया गया है, जिससे वरुण अपनी आगामी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को पूरा कर सकेंगे। एक सूत्र ने बताया कि वरुण धवन को शूटिंग के दौरान पसलियों में चोट भी लगी है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ़, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं।

वरुण धवन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के अलावा वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई देंगे। इसमें वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु भी होगी। इस सीरीज का निर्देशक राज और डीके कर रहे हैं। ये सीरीज रूसो ब्रदर्स की सिटाडेल का रीमिक्स है। यह रूसो ब्रदर्स की इसी नाम की सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने अंतर्राष्ट्रीय संस्करण में मुख्य भूमिका निभाई थी।

वरुण धवन की अगली फिल्म बेबी जॉन है। ये फिल्म 25 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जियो स्टूडियोज, एटली और सिने 1 स्टूडियोज एक साथ मिलकर बेबी जॉन प्रस्तुत करता है। एप्पल स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म कीर्ति सुरेश की हिंदी फिल्म डेब्यू है और इसमें वामिका गब्बी भी हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत कर रही हैं। एक्शन एंटरटेनर में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी शामिल हैं। बेबी जॉन एस थमन की म्यूजिकल है।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...