नवी मुंबई में बंदूक की नोक पर लुटेरों ने ज्वेलेरी शॉप में 11 लाख के आभूषण लेकर हुए फरार

Date:

Share post:

ठाणे: नवी मुंबई के खारघर में इलाके में गोलीबारी कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश लोग एक दुकान में घुस गए और कई बार गोलीबारी की। बताया यह भी जा रहा है कि बदमाशों ने दुकान से 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण लूट लिए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात 10 बजे हुई। अधिकारी ने आगे कहा कि काले कपड़े पहने तीन लोग ‘रिवॉल्वर’ लेकर दुकान में घुसे। उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया, उन पर हमला किया और 11.80 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। उन्होंने तीन मिनट में चार से पांच बार गोलियां चलाईं। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग उनका पीछा करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत डकैती और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Related articles

इंडिगो की फ्लाइट (6E‑6313, दिल्ली → रायपुर) में हुई तकनीकी खामी के बारे में विस्तृत हिंदी में जानकारी दी जा रही है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ घटना का पूरा विवरण तारीख व समय: यह घटना 18...

एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे और ब्लैक बॉक्स (Black Box) से अब तक प्राप्त जानकारी का विस्तृत विवरण हिंदी में प्रस्तुत है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ विमान और दुर्घटना का संक्षिप्त परिचय फ्लाइट: एयर इंडिया AI 171...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🤣✨ “कॉमेडी के उस्ताद – Andy और B Ashish की जोड़ी, Calangute Beach, Goa से!”🎥 एक अनोखा, हँसी से...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🏖️ स्थान:गोवा का मशहूर Calangute Beach – जहां लहरों की...