मुंबई यूनिवर्सिटी ने भारी बारिश के चलते परीक्षाएं की स्थगित, अब होगा नये तारीख का ऐलान

Date:

Share post:

मुंबई: मौसम विभाग ने मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई में रविवार और सोमवार को हुई बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला है। इस बीच मुंबई यूनिवर्सिटी ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को परिक्षाएं स्थगित कर दी गई है। यूनिवर्सिटी की परिक्षा और मुल्यांकन बोर्ड की निदेशक पुजा रौदले ने कहा कि जल्द ही परिक्षा के नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
स्कूलों और कॉलेजों को छुट्टी
भारी बारिश के मद्देनजर बृहंन्मुबई नगर निगम, नवी मुंबई नगर निगम और ठाणे जिला परिषद ने 9 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं, पुणे में भी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को 9 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की। जबकि रायगढ़ में भी रेड अलर्ट को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को छुट्टी दे दी गई है।
मुंबई और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मुंबई और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र के सतारा और पुणे के घाट क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावलना जताई है। आईएमडी नें इन स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही दक्षिण कोंकण के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मराठवाड़ा और विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related articles

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🗣️ Motivational Speech by: Rajesh Laxman Gavade रविवार | दिनांक: 22.6.2025🎞️ शीर्षक: “सच्ची तरक्की की राह – सही...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌞 सुप्रभात दोस्तों और देशवासियों!💫 आप सभी को यह पावन...

महाराष्ट्र सदन में योगाभ्यास कर उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

“योग भारत की एक प्राचीन देन है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखता है” - ,...

योग दिवस पर नीतू कपूर ने पढ़ाया फिटनेस का पाठ, एनर्जी देख दंग नेटिजन्स, बोले- ‘आप प्रेरणा हो’

International Yoga Day: आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग़ दिवस मनाया जा रहा है। अभिनेत्री नीतू कपूर ने...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🎤 Motivational Video by B. Ashish🎙️ शीर्षक: “रिश्ते अब स्टेटस से नापे जाते हैं”

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) "कभी रिश्तों में बातें होती थीं, अब नोटिफिकेशन चेक होते...