ब्रेकअप की खबरों के बीच एक साथ दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, हुआ पैचअप?

Date:

Share post:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर ब्रेकअप और पैचअप की खबर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में खबर सामने आ रही थी कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। यहां तक कि अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश नहीं किया था। हालांकि इन सब खबरों के बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को 26 जुलाई यानी आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इसके बाद से अब चर्चा हो रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का पैचअप हो गया है। हलाकि, दोनों को अलग-अलग एयरपोर्ट पर एंट्री करते नजर आए, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों वेकेशन पर साथ में बाहेर गए हैं। खैर सच्चाई तो अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं।

मलाइका अरोड़ा के लुक के बारे में बात करें, तो वह काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के फुल स्लीव्स टॉप के साथ बैगी जींस पेयर की थीं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा मिनिमल मेकअप में दिखाई दी। एक्ट्रेस ने अपने बालों को हाफ बन में बाधा था और बाधा बाल खुला छोड़ी थी। एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज और ग्रीन कलर के बड़े से हैंडबैग के साथ नजर आईं।

अर्जुन कपूर के लुक के बारे में बात करें, तो एक्टर ब्लैक कलर की टीशर्ट और जींस ने दिखाई दिए। उन्होंने सिर पर ब्लैक कलर के कैप से अपने बालों को ढका हुआ था। साथ ही उन्होंने गॉग्लस भी लगाए हुए थे। इस दौरान अर्जुन खुश दिखाई दिए। वहीं मलाइका अरोड़ा भी काफी खुश नजर आईं। दोनों को साथ में देख कर फैंस काफी खुश है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। मलाइका और अर्जुन कपूर की मुलाकात सलमान खान के ही घर पर हुई थी जब अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन को डेट कर रहे थे। इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक ले लिया और कुछ समय बाद अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। दोनों के रिलेशनशिप को पांच साल पूरे हो गए हैं। हालांकि अब ब्रेकअप और पैचअप की खबर को लेकर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा चर्चा में आ गए हैं।

Related articles

केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम के पास गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच 15 जून 2025 को...

🎬 A Bijal Desai Presents🎥 A B PRODUCTION🎞️ प्रस्तुत करते हैं – COBRA-1 का टीज़र सीन: 🔥 हुआ रिलीज! 🔥

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 📍 स्थान: सुनसान श्मशान भूमि के पास स्थित एक रहस्यमयी...

🎤 एक भावनात्मक और प्रेरणादायक संदेश💖 “इश्क़ है या मोहब्बत – एक दिल से निकला अहसास”🗣️ Motivational Speech by Rajesh L. Gavade

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) "इश्क़ है या मोहब्बत, ये तो मालूम नहीं…हाँ, मगर जो...