Close Menu
    What's Hot

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 13, 2026

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    May 13, 2026

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मोदी 3.0: 2014 में मोदी सरकार के 17 प्रत‍िशत मंत्री थे दागी, 2024 में हैं 27, आपराध‍िक र‍िकॉर्ड वाले सांसद भी बढ़े
    Blog

    मोदी 3.0: 2014 में मोदी सरकार के 17 प्रत‍िशत मंत्री थे दागी, 2024 में हैं 27, आपराध‍िक र‍िकॉर्ड वाले सांसद भी बढ़े

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली। नई 18वीं लोकसभा में दागी सांसद 17वीं लोकसभा से ज्‍यादा द‍िखेंगे। सबसे ज्‍यादा 63 दागी सांसद भाजपा के हैं। इसके बाद कांग्रेस (31) और सपा (17) का नंबर है। नरेंद्र मोदी की तीसरी कैब‍िनेट में भी दागी मंत्री बढ़े (करीब एक फीसदी) हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने मोदी सरकार के 71 मंत्रियों (जॉर्ज कुर‍ियन को छोड़ कर, क्‍योंक‍ि वह सांसद नहीं हैं) के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया है। इससे पता चलता है कि 19 मंत्रियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    8 मंत्री ऐसे हैं जिनके खिलाफ हेट स्पीच यानी नफरती भाषण देने को लेकर एफआईआर दर्ज है। दो मंत्री ऐसे हैं जिन पर हत्या के प्रयास का आरोप है। ये दोनों मंत्री पश्चिम बंगाल से हैं।

    गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे मंत्रियों की संख्या 2019 के मुकाबले कम हुई
    साल क‍ितने मंत्रियों पर दर्ज मुकदमे (प्रतिशत में)
    2024 27%
    2019 29%
    2014 17%

    ये हैं हेट स्पीच देने वाले मंत्री
    जिन मंत्रियों के खिलाफ हेट स्पीच देने का आरोप है, उनमें अमित शाह, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, बंडी संजय कुमार, शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार, शोभा करंदलाजे और नित्यानंद राय का नाम शामिल है। शांतनु ठाकुर और सुकांता मजूमदार के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामलों में भी एफआईआर दर्ज है।

    अमित शाह और नित्यानंद राय सहित कई मंत्रियों को ऊंची अदालतों से राहत मिल चुकी है। लेक‍िन, मामला अभी खत्‍म नहीं हुआ है। मोदी सरकार के मंत्रियों के खिलाफ कुछ मामले पांच साल से ज्यादा पुराने हैं और इनमें से वे किसी भी मामले में अभी तक दोषी साबित नहीं हुए हैं। अगर वे दोषी साबित होते हैं और उन्हें 2 साल से ज्यादा की सजा होती है तो जेल से रिहा होने के बाद वे 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
    अम‍ित शाह के खिलाफ मुकदमा तब दर्ज हुआ था जब उन्होंने 2019 में कोंटई में कहा था कि लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती होने पर ममता बनर्जी की सरकार गिर जाएगी और वह हिंसा भड़का सकती हैं। हाईकोर्ट ने मामले में स्‍टे लगा रखा है।

    क्या कहा था नित्यानंद राय ने?
    बिहार से आने वाले मंत्री नित्यानंद राय के खिलाफ 2018 में एक उपचुनाव में प्रचार के दौरान बिहार के अररिया में मुकदमा दर्ज हुआ था। नित्यानंद राय ने कहा था कि अगर राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम चुनाव जीतते हैं तो यह इलाका आईएसआईएस का गढ़ बन जाएगा। उस चुनाव में सरफराज आलम को ही जीत मिली थी।

    क्या कहा था गिरिराज सिंह ने?
    इसी तरह गिरिराज सिंह के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके एक बयान को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी। उस वक्त गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे थे और जीते भी थे। गिरिराज सिंह ने कहा था, ‘जो वंदे मातरम नहीं कह सकते, मातृभूमि का सम्मान नहीं कर सकते, देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। मेरे पूर्वजों की मौत सिमरिया घाट पर हुई थी और उन्हें कब्र की जरूरत नहीं थी लेकिन आपको तीन हाथ की जगह की बराबर जरूरत है।’
    केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ दो एफआईआर लंबित हैं।
    देशभर में जो 542 लोकसभा के सदस्य चुने गए हैं उनमें उनमें से 250 यानी 46% सांसदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कुल सांसदों में से 31% के खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। यह जानकारी भी एडीआर ने ही दी है।

    2024 में किस राजनीतिक दल में कितने दागी सांसद

    राजनीतिक दलगंभीर मुकदमे वाले सांसदों की संख्यागंभीर मुकदमे दर्ज वाले सांसद (प्रतिशत में)
    बीजेपी6326.3%
    कांग्रेस3131.6%
    सपा1745.9%
    टीडीपी531.3%
    डीएमके627.3%
    टीएमसी724.1%
    अन्य4040%

    एडीआर से मिली जानकारी के आधार पर।

    ऐसे पांच राज्य जहां आपराधिक मुकदमे वाले सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी

    राज्यसांसदों की बढ़ी संख्या
    ओडिशा10
    तमिलनाडु8
    झारखंड6
    तेलंगाना4
    कर्नाटक3

    ऐसे पांच राज्य जहां आपराधिक मुकदमे वाले सांसदों की संख्या कम हुई

    राज्यसांसदों की बढ़ी संख्या
    हिमाचल प्रदेश-1
    पश्चिम बंगाल-1
    उत्तर प्रदेश-2
    महाराष्ट्र-4
    बिहार-13

    कोर्ट ने कहा था- जरूर दर्ज करें एफआईआर
    हेट स्पीच को लेकर बीते सालों में देश में काफी बहस हुई है और यह अदालतों तक भी पहुंची है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वे हेट स्पीच के मामलों में एफआईआर जरूर दर्ज करें। शीर्ष अदालत ने कहा था कि इस निर्देश का पालन किया जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा और ऐसा करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुद्दे की बात, राजेश गावड़े के साथ : अविश्वास के साथ गठबन्धन धर्म को कैसे निभाएंगे मोदी
    Next Article अजित पवार के EXIT पर क्या गिर जाएगी एकनाथ शिंदे की सरकार, समझें महाराष्ट्र विधानसभा के आंकड़े क्या कहते हैं
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल…

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    May 13, 2026

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    May 13, 2026
    Top Trending

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद…

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय की मैरिड लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है.…

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    साईं बाबा केवल एक संत नहीं थे…बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, उम्मीद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.