Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash today: घुटनों पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1470 अंक

    March 13, 2026

    ईशान किशन पर गर्लफ्रेंड अदिति को गर्व, फ्लॉन्ट की ट्रॉफी, चेहरे पर दिखी प्यार की खुशी

    March 13, 2026

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»अजित पवार के EXIT पर क्या गिर जाएगी एकनाथ शिंदे की सरकार, समझें महाराष्ट्र विधानसभा के आंकड़े क्या कहते हैं
    Blog

    अजित पवार के EXIT पर क्या गिर जाएगी एकनाथ शिंदे की सरकार, समझें महाराष्ट्र विधानसभा के आंकड़े क्या कहते हैं

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हाइलाइट्स
    महाराष्ट्र में अजित पवार से नाता तोड़ सकती है बीजेपी
    लाेकसभा चुनावों के बाद आत्ममंथन की मुद्रा में बीजेपी
    अजित की इंट्री से BJP की बैंड वैल्यू कम होने का दावा
    पिछले साल जुलाई में महायुति में आए थे अजित पवार

    मुंबई: 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। दावा किया जा रहा है कि राज्य में एक बार फिर से सियासी उठा-पठक हो सकती है। विपक्ष की तरफ से महायुति सरकार पर संकट होने के दावे किए ज रहे हैं। लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी आत्ममंथन की मुद्रा में है। अटकलें हैं कि बीजेपी अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी से नाता तोड़ सकती है। ऐसे में सवाल है क्या शिंदे सरकार गिर जाएगी? या फिर सरकार अल्पमत में आए जाएगी? आइए समझते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा की मौजूदा दलीय स्थिति कैसी है? यह भी महज संयोग है कि पिछले दो सालों से महाराष्ट्र की राजनीति सियासी उठापठक जून-जुलाई महीने सियासी उथल-पुथल वाले रहे हैं।

    विधानसभा का क्या है गणित?
    महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 288 है। सरकार चलाने के लिए किसी भी पक्ष के पास 145 सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। वर्तमान में बीजेपी और शिवसेना की अगुवाई वाली महायुति सरकार सत्ता में है। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री है और इसके अलावा बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस बीजेपी से डिप्टी सीएम हैं। जून, 2022 में शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद एकनाथ शिंदे राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें बीजेपी का समर्थन मिला था, लेकिन पिछले साल 2 जुलाई को अजित पवार भी महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। मौजूदा महायुति सरकार के पास 203 विधायकों का समर्थन है। इसमें अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के 40 विधायक हैं। ऐसे में मौजूदा शिंदे सरकार के पास बहुमत से 58 अधिक विधायकों का समर्थन है। ऐसे में सरकार पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

    अजित पवार के हटने से कितना असर?
    उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी अगर महायुति से बाहर होती है तो महायुति सरकार के पास 163 विधायकों का समर्थन होगा। ऐसी स्थिति शिंदे की अगुवाई सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा। उसके पास 18 अतरिक्त विधायकों का समर्थन रहेगा। बीजेपी के विधायकों की संख्या 103 और शिवसेना के विधायकों की संख्या 38 है। ऐसे में दोनों दलों को मिलाकर 141 विधायक होंगे। विधानसभा में 12 सीटें खाली हैं। ऐसे में बहुमत के लिए शिंदे सरकार को 145 से कम विधायक ही चाहिए होंगे। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में सात विधायक लोकसभा के लिए चुने गए हैं। विधानसभा में पांच सीटें पहले से खाली हैं।

    एनसीपी के कोटे से हैं 8 मंत्री
    उप मुख्यमंत्री अजित पवार को छोड़कर 8 विधायक शिंदे सरकार में मंत्री है। अगर किसी सूरत में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी सरकार से बाहर होती है तो अजित पवार समेत 9 मंत्री पद खाली हो जाएगी। इसके साथ ही एनसीपी के विधायक नरहरि जिरवाल को डिप्टी स्पीकर पद छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे में बीजेपी और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के पास अपने विधायकों को मंत्री बनाने का मौका होगा। महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव नतीजों के साथ महायुति और महाविकास आघाडी के घटक दल अपने सियासी नफा नुकसान में आकलन में जुटे हैं। मौजूद सरकार के पास तीन महीने का समय है। इसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी और राज्य में चुनाव होंगे। विधानसभा चुनावों के नजदीक होने के कारण इस बात की संभावना कम ही है कि विपक्ष की तरफ से सरकार को गिराने की कोशिश होगी। अब देखना यह है कि मौजूदा महायुति गठबंधन विधानसभा में बरकरार रहता है या फिर इसमें बदलाव होता है। अजित की अगुवाई वाली एनसीपी ने 80 सीटें मांगी हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी 3.0: 2014 में मोदी सरकार के 17 प्रत‍िशत मंत्री थे दागी, 2024 में हैं 27, आपराध‍िक र‍िकॉर्ड वाले सांसद भी बढ़े
    Next Article Bizarre News: ऑनलाइन आइसक्रीम के पैकेट से निकली इंसान की कटी उंगली
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash today: घुटनों पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1470 अंक

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    सेंसेक्स 1.93 प्रतिशत या फिर 1470.50 अंक की गिरावट के बाद 74563.92 अंक पर बंद…

    ईशान किशन पर गर्लफ्रेंड अदिति को गर्व, फ्लॉन्ट की ट्रॉफी, चेहरे पर दिखी प्यार की खुशी

    March 13, 2026

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    March 13, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash today: घुटनों पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1470 अंक

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    सेंसेक्स 1.93 प्रतिशत या फिर 1470.50 अंक की गिरावट के बाद 74563.92…

    ईशान किशन पर गर्लफ्रेंड अदिति को गर्व, फ्लॉन्ट की ट्रॉफी, चेहरे पर दिखी प्यार की खुशी

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर अदिति हुंडई इन दिनों अपने रिलेशनशिप…

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    🌺 शीर्षक: “विश्वास, धैर्य और कर्म – यही है जीवन का सच्चा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.