Close Menu
    What's Hot

    चेतन अग्रवाल हत्याकांड: हत्या से पहले सिया और चेतन कई शहरों में घूमे

    June 28, 2026

    लोकल सर्कल्स सर्वे: पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन में 58% लोगों ने रिश्वत दी

    June 28, 2026

    बोगस बिलिंग: जामनगर में करोड़ों रुपये की GST चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 20 स्थानों पर छापेमारी

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»रेमल का डरावना रूप…तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश में कई घरों को नुकसान
    Blog

    रेमल का डरावना रूप…तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश में कई घरों को नुकसान

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 27, 2024Updated:May 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    The scary form of Ramal
    The scary form of Ramal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    चक्रवाती तूफान रेमल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच तट से टकरा चुका है. इस दौरान 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. चक्रवाती तूफान रेमल के असर की वजह से भारी बारिश हुई, जिससे घरों और खेतों में पानी भर गया. रेमल ने कमजोर घरों को काफी नुकसान पहुंचाया. तेज हवाओं की वजह से पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे भी गिर गए. सुंदरवन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. रेमल की वजह से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है. रविवार रात 8:30 बजे पड़ोसी देश में मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के पास सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निकटवर्ती तटों पर लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई. IMD के अनुसार, “चक्रवात रेमल कुछ और समय तक लगभग उत्तर की ओर और फिर उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा और आज सुबह तक धीरे-धीरे कमज़ोर हो जाएगा.”
    सोशल मीडिया पर लोग कई वीडियो भी पोस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें तूफान का रौद्र रूप देखा जा सकता है. हालांकि एनडीटीवी ये पुष्टि नहीं कर रहा है कि ये वीडियो रेमल तूफान के है. भीषण चक्रवाती तूफान रेमल के आने से पहले विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों में आपदा प्रबंधन अधिकारियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जिला प्रशासनों को अग्रिम एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात रेमल के रविवार आधी रात को तट पार करने की संभावना जताई गई थी. इस कारण पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच लैंडफॉल होने का अनुमान जताया गया था.
    चक्रवात केंद्र के आसपास चल रहीं तेज हवाएं
    चक्रवात केंद्र के आसपास 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है. बाहरी बादल बैंड बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर स्थित है, जिससे भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के एक बयान में रविवार देर रात कहा गया कि चक्रवात कोलकाता डॉपलर मौसम रडार की लगातार निगरानी में है. असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम सरकारों ने अलग-अलग सलाह जारी की है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को अधिकतम सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है.

    heavy rains scary form of Ramal strong winds West Bengal
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेबी केयर सेंटर में लगी आग हादसे के परिवारों की दर्दनाक कहानी
    Next Article राजकोट गेमिंग जोन में लगी भीषण आग से 32 जानें गईं।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    चेतन अग्रवाल हत्याकांड: हत्या से पहले सिया और चेतन कई शहरों में घूमे

    By जनकल्याण टाइमJune 28, 2026

    मुंबईपुणे के बहुचर्चित चेतन विशाल अग्रवाल (25) हत्या मामले में आरोपी सिया गोयल और उसके…

    लोकल सर्कल्स सर्वे: पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन में 58% लोगों ने रिश्वत दी

    June 28, 2026

    बोगस बिलिंग: जामनगर में करोड़ों रुपये की GST चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 20 स्थानों पर छापेमारी

    June 28, 2026
    Top Trending

    चेतन अग्रवाल हत्याकांड: हत्या से पहले सिया और चेतन कई शहरों में घूमे

    By जनकल्याण टाइमJune 28, 2026

    मुंबईपुणे के बहुचर्चित चेतन विशाल अग्रवाल (25) हत्या मामले में आरोपी सिया…

    लोकल सर्कल्स सर्वे: पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन में 58% लोगों ने रिश्वत दी

    By जनकल्याण टाइमJune 28, 2026

    | नई दिल्लीदेश में पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन करवाने वाले 58%…

    बोगस बिलिंग: जामनगर में करोड़ों रुपये की GST चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 20 स्थानों पर छापेमारी

    By जनकल्याण टाइमJune 28, 2026

    जामनगर जिले में लंबे समय से चल रहे करोड़ों रुपये के फर्जी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.