नरोडा में मिले महिला के शव मामले की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

Date:

Share post:

शहर के नरोडा थाना इलाके में 27 फरवरी को जीआईडीसी पानी की टंकी के पास झाडि़यों से मिली एक बुजुर्ग महिला के शव की गुत्थी को क्राइम ब्रांच ने डेढ़ महीने बाद सुलझाने का दावा किया है। क्राइम ब्रांच ने इसमें लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी का नाम अजय सिंह उर्फ गोटी राणा (26) है। आरोपी मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना तहसील के काचेरा गांव का निवासी है। अभी अहमदाबाद में नरोडा इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास शीतलानगर की चाली में रहता है। मजदूरी करता है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कबूला है कि नरोडा जीआईडीसी पानी की टंकी के पास झाडि़यों में मिले महिला का शव उसकी बड़ी सास (वड सास) चंपाबेन का है। 26 फरवरी को दोपहर के समय आरोपी शौच के लिए पानी की टंकी के पास झाडि़यों में जा रहा था। इसी समय उसे उसकी बड़ी सास लकड़ी को सिर पर रखकर जाती दिखाई दी।
बड़ी सास ने आरोपी की पत्नी सेजल की किसी अन्य जगह शादी करवा दी थी। उसके साथ उसकी तीन साल की बेटी को भी भेज दिया। इस बात के चलते आरोपी काफी नाराज था। इसी के चलते उसने बड़ी सास पर 26 फरवरी को डंडे से हमला कर दिया। उसके बाद दुपट्टे जैसे कपड़े से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को कोई देख ना ले इसलिए उसने उसे खींच कर झाडि़यों में फेंक दिया। आरोपी के आरोप कबूलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला नरोडा थाने में दर्ज होने के चलते आरोपी की हिरासत नरोडा पुलिस को सौंप दी है।

Related articles

इंडिगो की फ्लाइट (6E‑6313, दिल्ली → रायपुर) में हुई तकनीकी खामी के बारे में विस्तृत हिंदी में जानकारी दी जा रही है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ घटना का पूरा विवरण तारीख व समय: यह घटना 18...

एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे और ब्लैक बॉक्स (Black Box) से अब तक प्राप्त जानकारी का विस्तृत विवरण हिंदी में प्रस्तुत है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ विमान और दुर्घटना का संक्षिप्त परिचय फ्लाइट: एयर इंडिया AI 171...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🤣✨ “कॉमेडी के उस्ताद – Andy और B Ashish की जोड़ी, Calangute Beach, Goa से!”🎥 एक अनोखा, हँसी से...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🏖️ स्थान:गोवा का मशहूर Calangute Beach – जहां लहरों की...